LIVEताजा खबर: दिल्ली में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता, पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला

ताजा खबर: दिल्ली में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता, पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 16 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे, पढ़ें 16 जुलाई (रविवार) की अहम खबरें और प्रमुख समाचार: पाकिस्तान में सिंध प्रांत स्थित काशमोर में संडे सुबह एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गए, उन्होंने मंदिर और आसपास बसे हिंदू समुदाय के घरों पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की है । दिल्ली के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम केजरीवाल ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। कांग्रेस के दिल्ली अध्यादेश पर AAP को सपोर्ट करने के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की मीटिंग में शामिल होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित 6 जिलों ईस्ट,नॉर्थ ईस्ट,साउथ ईस्ट ,नॉर्थ , नॉर्थ वेस्ट ए के सभी स्कूलों को 17 और 18 तारीख को बंद रखने का आदेश दिया है। बाकी सभी जिले के स्कूलों को पुन: संचालित किया जाएगा। बीजेपी ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरूआत जयपुर से कर दी है, आगे पढ़ें देश-दुनिया के ताजा समाचार और पल-पल के अपडेट्स...
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: दिल्ली में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
केजरीवाल ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी सुखाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सूखी मिट्टी को मिट्टी से भरने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही केजरीवाल ने उत्तरी दिल्ली के मोरी गेट में एक राहत शिविर का दौरा किया,
पढ़ें पूरी खबर आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला
पाकिस्तान में सिंध प्रांत स्थित काशमोर में संडे सुबह एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गए, हमलावर यहीं पर ही नहीं रूके बल्कि उन्होंने मंदिर और आसपास बसे हिंदू समुदाय के घरों पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की है जिससे हिन्दू समुदाय भारी दहशत में है,
पढ़ें पूरी खबर आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: OP Rajbhar: जानिए क्यों भाजपा के साथ गए ओपी राजभर
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में जमकर सियासत हो रही है। विपक्ष एकता की बात कह रहा है तो बीजेपी उसी एकता में सेंध लगा रही है। यूपी की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने रविवार को एनडीए के साथ जाने का ऐलान किया है। सुभासपा पहले सपा के साथ थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद दोनों के बीच रिश्ते खराब हुए और सुभासपा, सपा से अलग हो गई।
पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: कराची में रातों-रात तोड़ दिया गया 150 साल पुराना हिंदू मंदिर
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से हिंदू आस्था पर चोट पहुंचाने वाली खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि यहां कराची के सोल्जर बाजार में स्थित हिंदू मंदिर-मारी माता को शॉपिंग मॉल बनाने के लिए तोड़ दिया गया है, इस काम को एक अज्ञात बिल्डर ने अंजाम दिया है, इस घटना के बाद से वहां का हिंदू समुदाय दहशत है।
पढ़ें पूरी खबर आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: पटना की बाइकर हंटर क्वीन ने 'स्टंट' से उड़ाए होश
बिहार की राजधानी पटना से एक बाइकर हंटर क्वीन (iker hunter queen) की बेहद खतरनाक बाइक ड्राइविंग की वीडियो सामने आई है जिसके बाद उसपर कार्रवाई हुई है, बताया जा रहा कि इंस्टाग्राम पर उसने स्टंट करते हुए वीडियो शेयर की थी उसके बाद से ही वो पुलिस के निशाने पर आ गई थी।
पढ़ें पूरी खबर आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: बीजेपी ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरूआत की
बीजेपी ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरूआत जयपुर से कर दी है, इसके लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचे, उन्होंने कहा, नवम्बर में इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, ये सरकार अत्याचार करने वाली सरकार है और ये घर को लूटने वाली सरकार है।
पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: OP Rajbhar ने क्यों छोड़ा अखिलेश यादव का साथ ?
ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए में वापसी कर ली है, इससे पहले वह साल 2017 में एनडीए का हिस्सा बने थे, इस तरह उन्होंने दूसरी बार एनडीए का पाला थामा है। इससे पहले राजभर ने सपा के साथ मिलकर यूपी चुनाव 2022 में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
पढ़ें पूरी खबर आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: शरद पवार से मिले अजित गुट के नेता
अजित पवार और उनके गुट के नेता रविवार को शरद पवार से मिलने पहुंचे। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा,आज हम सब हमारे नेता शरद पवार जी से मिलने आए हैं और हमने उनसे आशीर्वाद मांगा। हमारी जो इच्छा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक साथ रहे और मजबूती से आगे काम करे, इसके लिए हमने शरद पवार को कहा कि वे इस दिशा में विचार करें। शरद पवार ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी कांग्रेस
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी हर उस कदम का विरोध करेगी जो देश के संघीय ढांचे को कमजोर करता हो।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: अमेरिका में भूकंप के तेज झटके
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, रविवार तड़के अलास्का प्रायद्वीप क्षेत्र में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की। यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप 9.3 किमी (5.78 मील) की गहराई पर था।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: 80 रुपये में टमाटर बेचेगी सरकार
केंद्र सरकार ने दिल्ली-एनसीआर और कुछ अन्य क्षेत्रों में रविवार से टमाटर 80 रुपये किलोग्राम के भाव पर बेचने की घोषणा की है। बयान में कहा गया है कि देश में 500 से अधिक स्थानों से मिली सूचनाओं के आधार पर सरकार ने स्थिति का आकलन किया है।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट फिर से शुरू
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास फिर से खुल गया है। बता दें, 13 जुलाई को यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: एक बार फिर NDA में शामिल हुए ओपी राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर से एनडीए का हिस्सा बन गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा हे कि ओमप्रकाश राजभर का एनडीए में स्वागत है।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: बेउर जेल में कैदियों के बीच मारपीट
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां की बेउर जेल में कैदियों के बीच जमकर मारपीट की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और अन्य कैदियों के बीच बहस हो गई, मामला इतना बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आई, जिसके बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: यमुना का जलस्तर 206.14 मीटर पहुंचा
यमुना का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। आज सुबह छह बजे यमुना का जलस्तर घटकर 206.14 मीटर पहुंच गया। हालांकि, दिल्ली के कई इलाकों में संकट अभी भी बरकरार है। राजघाट के पास जो इलाका है वह अभी भी जलमग्न नजर आ रहा है पानी आसपास काफी ज्यादा भरा हुआ है।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: AAP को मिल सकता है कांग्रेस का साथ
दिल्ली में शक्तियों के बंटवारे से संबंधित केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी को कांग्रेस का साथ मिल सकता है। विपक्षी एकता की दूसरी बैठक से पहले पार्टी की ओर से इसको लेकर बड़ा फैसला किया गया है। बिना नाम लिए कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि वह अध्यादेश के मुद्दे पर सदन के अंदर व बाहर दिल्ली सरकार के साथ खड़ी हो सकता है। पार्टी ने कहा है कि वह केंद्र सरकार द्वारा राज्यपालों के माध्यम से संघीय ढांचे पर हो रहे हमले को मुद्दे को संसद में उठाएगी।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू और किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 2-3 घंटों के दौरान शिमला जिले (चौपाल, डोडरा क्वार), किन्नौर (सांगला), कांगड़ा (नूरपुर) और आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: पीएम मोदी ने दिल्ली LG से की बात
फ्रांस और यूएई दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली एलजी वीके सक्सेना से बात की। वीके सक्सेना ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी ने बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: दिल्ली में आज भी हो सकती है बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को केवल 3 घंटों के दौरान लगभग 11 मिमी. बारिश हुई।
आज की ताजा खबर 16 जुलाई 2023 LIVE: मतभेद के कारण ओडिशा में सत्ता में नहीं आ सकी पार्टी- कांग्रेस विधायक
ओडिशा में कांग्रेस से अपने निलंबन पर कटक विधायक मोहम्मद मोकिम कहते हैं, यह निर्णय आलाकमान द्वारा लिया गया था। यह मेरे लिए एक झटका था क्योंकि मैं किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं था। हमने हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, पार्टी में मतभेद है और यही कारण है कि हम 20-23 साल तक राज्य में सत्ता में नहीं आ पा रहे हैं। हम पार्टी के लिए काम करते रहेंगे, देखते हैं क्या होता है।