अध्यात्म

चीनी राशिफल 2023: इन राशियों का इस साल चमकेगा करियर, मिलेगी शानदार सफलता!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 15, 2023, 04:12 PM IST

Chinese Horoscope 2023 In Hindi: चीनी राशिफल 2023 अनुसार नया साल 4 राशियों के करियर के लिए सबसे शानदार साबित होगा।

Image

चीनी राशिफल 2023 से जानें किनका चमकेगा करियर

चीनी राशिफल लूनर कैलेंडर पर आधारित होता है। इसे शेंगक्सीओ के नाम से भी जाना जाता है। चीनी राशि चक्र में भी 12 राशियां होती हैं जिनके नाम जानवरों के नाम पर आधारित होते हैं। ये राशियां हैं मूषक (चूहा), बैल, टाइगर, रैबिट, ड्रैगन, सर्प (सांप), अश्व (घोड़ा), शीप (भेड़), वानर (बंदर), रोस्टर (मुर्गा), स्वान (कुत्ता) और शूअर (पिग)। जानिए चीनी राशिफल अनुसार ये साल किन राशियों को करियर में दिलाएगा सफलता।

मूषक (जिनका जन्म साल 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020 है)

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार इस राशि के जातकों को इस साल करियर में खूब अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आपकी पहचान नए लोगों से होगी। करियर में किसी भी तरह का बदलाव करने के लिए ये साल अच्छा रहेगा। इस साल आपको कामयाबी जरूर मिलेगी।

बाघ (टाइगर) (जिनका जन्म साल 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022 है)

इस साल करियर में कई अवसर आएंगे जिनका आपको बिना देरी किए फायदा उठाना चाहिए। चीनी राशिफल 2023 के अनुसार अगर आप कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ाते हैं तो उसका आपको करियर में लाभ मिलेगा। इसके अलावा कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। बॉस आपके काम से काफी खुश रहने वाला है और इस साल आपका प्रमोशन भी तगड़ा मिलेगा। अगर आप अपने करियर में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो ये साल आपके इस काम के लिए अच्छा है।

रैबिट (खरगोश) (जिनका जन्म साल 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023 है)

आपके लिए तो ये साल शानदार रहने वाला है। इस साल आपको नए अवसरों की प्राप्ति होगी। करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। आप करियर से जुड़ी कई नई चीजें सीखेंगे जिससे आपको करियर और बिजनेस दोनों में फायदा होगा। ॉ

ड्रैगन (जिनका जन्म साल 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012 है)

चीनी राशिफल 2023 के अनुसार ड्रैगन राशि के जातकों को इस साल खूब सफलता प्राप्त होगी। करियर में कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस साल आपका प्रमोशन होने की भी संभावना है। अगर आप नया करियर शुरू करने जा रहे हैं तो जिस काम में आपकी रुचि है उस काम को करियर के तौर पर चुने। ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article