15 सितंबर 2024 हिंदी न्यूज़: CM पद से इस्तीफा देंगे केजरीवाल, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूक, भागते हुए मंच तक पहुंचा युवक
15 सितंबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सीएम अरविंद केजरीवाल के विचारों को सुनने के लिए पूरी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे हैं। इस दौरान दिल्ली सीएम ने लेटर बम फोड़ते हुए एलजी पर हमला बोला है। साथ ही सीएम केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की भी घोषणा की। बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सिद्धारमैया मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक तेजी से भागता हुआ मंच पर चढ़ गया। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के ठेकेदार चेलुवराजू की शिकायत पर भाजपा विधायक मुनिरत्न के खिलाफ दर्ज पहली प्राथमिकी में विधायक पर 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और राशि न मिलने पर अनुबंध समाप्त करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। RG KAR मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में बलात्कार-हत्या की घटना के बाद पश्चिम बंगाल के कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थित स्वास्थ्य भवन में जूनियर डॉक्टरों ने लगातार पांचवीं रात अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने उनके कोलकाता स्थित आवास पर गया था, लेकिन उनके और सीएम के बीच बैठक दूसरी बार विफल रही क्योंकि जूनियर डॉक्टरों ने बैठक की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की। सीएम ने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि मामला अदालत में है।
15 सितंबर 2024 हिंदी न्यूज़: CM पद से इस्तीफा देंगे केजरीवाल, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूक, भागते हुए मंच तक पहुंचा युवक
