देश

PM मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, झारखंड को मिली बड़ी सौगात

PM Modi Flagged Off Vande Bharat Trains: प्रधानमंत्री मोदी ने टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।

Image

पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

Photo : ANI

PM Modi Flagged Off Vande Bharat Trains: पीएम मोदी आज झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। बता दें, इससे पहले पीएम मोदी टाटानगर यानि जमशेदपुर पहुंचकर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले थे। खराब मौसम के चलते उनके प्लान में बदलाव कर दिया गया है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में होने वाला रोड शो भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि पीएम मोदी का रोड शो रद्द कर दिया गया है। मरांडी ने एक्स पर पोस्ट किया कि जमशेदपुर में लगातार बारिश के कारण, आज शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो फिलहाल रद्द कर दिया गया है। बता दें, प्रधानमंत्री ने रविवार को झारखंड, गुजरात और ओडिशा की अपनी तीन दिवसीय यात्रा शुरू की। पीएम मोदी झारखंड की अपनी यात्रा के दौरान टाटानगर में छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और 660 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के टाटानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त भी जारी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखी।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज सुबह जब मैं रांची एयरपोर्ट पहुंचा तो एक बहन ने कर्मा पर्व के प्रतीक 'जहवा' से मेरा स्वागत किया। इस पर्व पर बहनें अपने भाई की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड भी उन राज्यों में शामिल है जहां रेलवे कनेक्ट नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण हो चुका है। 50 से अधिक रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है... देश के गरीबों को सशक्त बनाने के लिए 2014 से कई कदम उठाए गए हैं। आदिवासी लोगों से जुड़ने के लिए पीएम-जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना चल रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article