देश

Kolkata Case: आरजी कर मामले में पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन, CBI कार्यालय के बाहर पहुंचे आंदोलनकारी

कोलकाता में रविवार सुबह कई लोगों ने CBI के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी तख्तियां और पोस्टर लेकर सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर एकत्र हुए। आंदोलनकारियों ने महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए। मामले में सीबीआई से पहले जांच के तरीके को लेकर पुलिस की आलोचना की।

Image

CBI कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा

RG Kar Case: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार सुबह कई लोगों ने सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उस समय हुआ जब सीबीआई के अधिकारी ताला थाना प्रभारी अभिजीत मंडल को नियमित मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रहे थे। ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मंडल को सीबीआई ने कोर्ट में किया पेश

आंदोलनकारी सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर एकत्र हुए। उनके हाथों में तख्तियां और पोस्टर थे। प्रदर्शनकारियों ने महिला चिकित्सक के लिए न्याय की मांग करते हुए नारे लगाए तथा सीबीआई द्वारा मामले को अपने हाथ में लिए जाने से पहले पुलिस द्वारा की गई जांच की आलोचना की। आरजी कर अस्पताल की घटना के मामले में सीबीआई द्वारा की जा रही जांच के सिलसिले में शनिवार शाम गिरफ्तार किए गए मंडल को रविवार को सियालदह अदालत में पेश किया गया।

सीबीआई के अधिकारी मंडल के साथ सीजीओ कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलते समय प्रदर्शनकारियों को पीछे करते दिखे। अधिकारियों ने बताया कि मंडल को सबूतों से छेड़छाड़, प्राथमिकी दर्ज करने में देरी समेत अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। बता दें, सीबीआई ने शनिवार शाम को पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद स्वास्थ्य भवन में विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने गिरफ्तारी का जश्न मनाया और विरोध स्थल पर गाना गाते हुए दिखाई दिए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार- लोकसभा में बोले किरेन रिजिजू, कांग्रेस की मांग-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के विलय मामले में लोकसभा अध्यक्ष, सचिव और बागी सांसदों को नोटिस जारी

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

प्रधान के इस्तीफे के बाद करेंगे चर्चा, विपक्ष की मांग के बीच सरकार की बड़ी बैठक, प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे नड्डा-जितेंद्र सिंह

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

हमारा समय बर्बाद मत कीजिए- छात्रों पर पुलिसिया एक्शन के खिलाफ याचिका पर बोला SC, हाईकोर्ट सुनवाई को तैयार

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे

'अंग्रेज भी इससे बेहतर थे...', छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर बरसे उद्धव ठाकरे; सोनम वांगचुक और CJP के समर्थन में उतरे