देश

Delhi CM Arvind Kejriwal Resign: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान

Delhi CM Arvind Kejriwal Resign: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता का आदेश नहीं होगा, मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।

Image

अरविंद केजरीवाल ने किया इस्तीफे का ऐलान।

Photo : Times Now Digital

Delhi CM Arvind Kejriwal Resign: शराब घोटाले में जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करके सभी को चौंका दिया है। उन्होंने रविवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि मैं दो दिन बाद इस्तीफा देने जा रहा हूं और तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती।

केजरीवाल ने कहा, मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं दे देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता, तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। केजरीवाल ने कहा, ये लोग पूछते हैं कि मैं जब जेल में था तो इस्तीफा क्यों नहीं दिया? मैंने इस्तीफा इसलिए नहीं दिया क्योंकि मैं देश के जनतंत्र को बचाना चाहता था।

मंच पर समर्थकों के सामने किया ऐलान

अरविंद केजरीवाल रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। केजरीवाल ने कहा, केंद्र सरकार ने कानून बनाकर मेरे काम बंद करने की कोशिश की। फरवरी में चुनाव हैं, अगर आपको लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तो जमकर वोट देना मेरे पक्ष में। मेरी मांग है कि चुनाव तुरंत कराए जाएं। नवंबर में महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराए जाएं। उन्होंने कहा, नए सीएम का चुनाव अगले 1-2 दिन में कर लिया जाएगा।

जल्द होगी विधायक दल की बैठक

अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम जनता के आशीर्वाद से भाजपा के सारे षडयंत्र का मुकाबला करने की ताकत रखते हैं। बीजेपी के आगे हम ना झुकेंगे, ना रुकेंगे और ना बिकेंगे। आज दिल्ली के लिए कितना कुछ कर पाए क्योंकि हम ईमानदार हैं। उन्होंने कहा, कानून की अदालत से मुझे इंसाफ मिला, अब जनता की अदालत मुझे इंसाफ देगी। जनता के आदेश के बाद ही दोबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। उन्होंने कहा, जबतक चुनाव नहीं होते, आम आदमी पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री बनेगा। अगले दो से तीन दिन में विधायक दल की बैठक होगी।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें