LIVEआज की ताजा खबर, 15 जून 2025 हिंदी न्यूज़: पुणे में इंद्रायणी नदी का पुल ढहा, 20 से अधिक लोगों के बहने की आशंका, देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में क्रैश, सवार 7 लोगों की मौत, ईरान और इजरायल के बीच हमले जारी, उत्तर भारत को गर्मी से राहत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 जून 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 15 जून (रविवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

आज की ताजा खबर, 15 जून 2025 हिंदी न्यूज़: पुणे में इंद्रायणी नदी का पुल ढहा, 20 से अधिक लोगों के बहने की आशंका, देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में क्रैश, सवार 7 लोगों की मौत, ईरान और इजरायल के बीच हमले जारी, उत्तर भारत को गर्मी से राहत
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today : आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 जून 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण इलाके कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। यह घटना आज दोपहर दो बजे की है। कुछ पर्यटकों के बहने की जानकारी भी सामने आई है। 20-25 लोगों के डूबने की आशंका है। उत्तराखंड में केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में लापता हो गया है। जिसके बाद उसके क्रैश होने की खबर सामने आई, इस हादसे में सवार 7 लोगों की मौत हो गई वहीं ईरान-इजराइल के बीच जंग शुरू होने के बाद से मिडिल ईस्ट में स्थिति बिगड़ गई। जिसे लेकर अब अमेरिका और रूस भी परेशान दिखने लगा है। ईरान, रूस का सहयोगी और इजराइल, अमेरिका का। ऐसे में दोनों देश अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से भी इस जंग में शामिल हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति ने फोन पर बात की है वहीं उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव के कारण कई राज्यों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून तक तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा करेंगे वहीं इजरायल ने सीधे तौर पर वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई को चेतावनी दी है। इजरायल ने कहा है कि 'ईरान के मिसाइल हमले अगर नहीं रुके तो उसे जलने से कोई नहीं रोक सकता।' उधर मध्य प्रदेश के पचमा दादर के पहाड़ी इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन महिलाओं सहित 4 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से कुछ नक्सली भागने में सफल हो गए, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है उधर जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नीत सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा की, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर की मौत बिजली गिरने से हुई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने तटीय जिलों रत्नागिरी और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट और पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबरसिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी, लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में चयनित जवानों से बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के 60244 से अधिक नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से, बिना किसी जाति, सिफारिश या रिश्वत के प्रभाव के की गई।
यहां पढ़ें पूरी खबरइजरायली सेना ने ईरानियों को घर खाली करने की दी चेतावनी
ईरान और इजरायल के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, इजरायल की सेना IDF ने ईरान के लोगों को घर खाली करने का फरमान जारी किया है। इजरायली सेना ने कहा कि आप लोगों की जान खतरे में है आप सभी अपना घर छोड़ कर कही दूर चले जाइए।
यहां पढ़ें पूरी खबर भारत में अवैध रूप से रह रहे म्यांमा के आठ नागरिकों को दो साल की सजा
महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने भारत में अवैध रूप से रह रहे म्यांमा के आठ नागरिकों को दो साल के कारावास की सजा सुनाई और यह अवधि पूरी होने के बाद उन्हें देश से निष्कासित करने का भी आदेश दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जी टी पवार ने 10 जून को सुनाए गए फैसले में कहा कि संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) द्वारा जारी किए गए शरणार्थी कार्ड भारत में रहने के लिए वैध नहीं माने जा सकते क्योंकि भारत ने 1951 की शरणार्थी संधि पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। फैसले की प्रति शनिवार को उपलब्ध हुई।
विजय रूपाणी के शव की पहचान हुई, DNA का हुआ मिलान
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। मृतकों में 68 वर्षीय विजय रूपाणी भी शामिल हैं। अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान AI171 के भयावह हादसे के तीन दिन बाद डीएनए परीक्षण के जरिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पहचान की पुष्टि की गई है।
तिरुवनंतपुरम में उतरा ब्रिटेन का F-35 लड़ाकू विमान
ब्रिटेन के एक फाइटर जेट ने भारत के तिरुवनंतपुरम में ईंधन खत्म होने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की है। ब्रिटेन के इस फाइटर जेट एफ-35 ने किसी युद्धपोत से उड़ान भरी थी।
विमान दुर्घटना का वीडियो बनाने वाला लड़का यहां नहीं रहना चाहता, सामने आई ये 'वजह'
भयानक क्षणों को याद करते हुए, आर्यन ने कहा कि उसकी रिकॉर्डिंग के 24 सेकंड के भीतर, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, लड़के ने कहा, 'मुझे बहुत डर लगा। मेरी बहन ने सबसे पहले वीडियो देखा। मैंने जो देखा, उसके कारण मैं बहुत डरा हुआ हूं'
चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर लगी रोक
उत्तराखंड में गुप्तकाशी के केदारनाथ जाते हुए गौरीकुंड में यात्रियों से भरे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबर सामने आई। इस हादसे के बाद चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को रोक दिया गया है।
एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच के लिए AAIB का क्या है प्लान?
एयर इंडिया के AI-171 विमान के क्रैश होने के कारणों का पता लगाने में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (AAIB) जुटी है। इस दौरान चश्मदीद गवाहों से बयान लिए जा रहे है, प्लेन की सारी जानकारी जुटाई जा रही है।
ट्रंप की ईरान को चेतावनी, 'अगर हमला हुआ तो अमेरिका की पूरी सेना आपके पीछे पड़ जाएगी'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को अमेरिकी संपत्तियों पर किसी भी तरह के जवाबी हमले के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर ईरान की ओर से हम पर किसी भी तरह से, किसी भी तरह से या किसी भी तरह से हमला किया जाता है, तो अमेरिकी सशस्त्र बलों की पूरी ताकत और शक्ति आप पर उस स्तर तक उतर आएगी, जो पहले कभी नहीं देखा गया।'
Ahmedabad Plane Crash: DNA मिलान के बाद परिजनों को दिए जा रहे शव
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अनुसार, अब तक नौ डीएनए सैंपलों का मिलान सफलतापूर्वक किया जा चुका है, और एक शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। बाकी सैंपलों के मिलान की प्रक्रिया चल रही है।
देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में क्रैश, सवार 7 लोगों की मौत
उत्तराखंड में केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में लापता हो गया जिसके बाद उसके क्रैश होने की खबर है। रेस्क्यू टीम सर्च अभियान के लिए निकलीं, सर्च के बाद पता चला कि इस हादसे में सवार 7 लोगों की मौत हो गई है।
अमेठी में हादसा, एंबुलेंस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर, 5 की मौत
यूपी के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक एंबुलेंस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की गई।
बिहार में मानसून की दस्तक; भीषण गर्मी से राहत के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट!
बिहार में भीषण गर्मी के बाद अब मौसम बदलने वाला है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। आज से उत्तर बिहार में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। अगले कुछ दिनों में मानसून के आगमन के साथ राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात हो सकते हैं।
ईरान का प्रमुख इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा
ईरान और इजराइल के बीच हमले बढ़ते ही जा रहे हैं, खबरों के मुताबिक ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 3' के एक भाग के रूप में प्रमुख इजराइली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।
उत्तर भारत को गर्मी से राहत; बरसात की दस्तक ने बदला दक्षिण के मौसम का मिजाज
उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम में बदलाव के कारण कई राज्यों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत से दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इजराइल-ईरान को लेकर पुतिन-ट्रंप ने फोन पर की बात
ईरान और इजराइल एक दूसरे पर पिछले दो दिनों से हमले कर रहा है। दोनों ही देशों को इन हमलों में भारी नुकसान पहुंचा है। इजराइल ने शुक्रवार को इन हमलों की शुरुआत की और फिर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से तेल अवीव पर धावा बोल दिया।
साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया का दौरा करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून तक तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा करेंगे। यह यात्रा भूमध्य सागर, उत्तरी अमेरिका और पूर्वी यूरोप तक फैले एक प्रमुख राजनयिक दौरे के रूप में होगी।
'हमले यदि जारी रहे तो तेहरान जल उठेगा'
इजरायल ने सीधे तौर पर वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई को चेतावनी दी है। इजरायल ने कहा है कि 'ईरान के मिसाइल हमले अगर नहीं रुके तो उसे जलने से कोई नहीं रोक सकता।' इस बीच, इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने शनिवार को दावा किया कि इजराइली वायु सेना ने ईरान की प्रतिरक्षा प्रणाली ध्वस्त कर दी है।
ग्रेटर नोएडा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
ग्रेटर नोएडा की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दर्जन भर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गईं हैं। जानकारी के मुताबिक इस आगजनी में किसी तरह के जनहानि नहीं हुई है। आग अब काबू में बताई जा रही है।