LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 15 फरवरी 2024: भारत बंद का कहां-क्या पड़ेगा असर? जानें हर अपडेट, Real NCP: शरद पवार को झटका, TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

रवि वैश्यUpdated Feb 15, 2024, 22:52 IST

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 15 फरवरी 2024: भारत बंद का कहां-क्या पड़ेगा असर? जानें हर अपडेट, Real NCP: शरद पवार को झटका, TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 15 फरवरी 2024: भारत बंद का कहां-क्या पड़ेगा असर? जानें हर अपडेट, Real NCP: शरद पवार को झटका, TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 15 फरवरी 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए चुनावी बॉन्ड योजना को अंसवैधानिक करार दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नागरिकों की निजता के मौलिक अधिकार में राजनीतिक गोपनीयता, संबद्धता का अधिकार भी शामिल है। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड ने कहा कि दो अलग-अलग लेकिन सर्वसम्मत फैसले हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एसबीआई (SBI) को राजनीतिक दलों द्वारा भुनाए गए प्रत्येक चुनावी बॉन्ड के विवरण का खुलासा करना होगा,वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए बुधवार शाम दोहा पहुंचे उधर दिल्ली कूच के लिए पंजाब के अलग-अलग जिलों से किसान संगठन ट्रैक्टरों के जरिए पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। बॉर्डर में जगह-जगह किसानों का जमावड़ा है। वहीं, किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत विफल रहने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हर समस्या का समाधान निकालना चाहते हैं, जानिए बड़ी खबरें-

FEB 15, 2024 23:07 IST

अयोध्या में बने राम मंदिर पर स्मारक सिक्का जारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया। इसके अलावा उन्होंने दो अन्य स्मारक सिक्के भी जारी किये जो महात्मा बुद्ध और एक सींग वाले गैंडे पर हैं। राम लला और अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के थीम पर आधारित रंगीन स्मारिका सिक्का जारी किया गया, पढ़ें पूरी खबर
FEB 15, 2024 22:30 IST

गाजियाबाद में भी 'राम सेतु', योगी सरकार का बड़ा फैसला

गाजियाबाद नगर निगम की कार्यकारी समिति ने राजनगर विस्तार को उत्तर प्रदेश (UP) गेट से जोड़ने वाली 10 किलोमीटर लंबी उपरिगामी सड़क का नाम बदलकर 'रामसेतु' करने का फैसला किया है, गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि अब इस सड़क का नाम 'एलिवेटेड' रोड की जगह 'रामसेतु' कर दिया गया है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 15, 2024 22:10 IST

Real NCP:शरद पवार को झटका, अजित पवार गुट 'असली NCP'

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि अजित पवार की एनसीपी ही असली एनसीपी है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 15, 2024 19:53 IST

TMC सांसद नुसरत जहां की Valentine Day तस्वीर पर भड़की BJP

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली का मुद्दा अभी भी गर्माया हुआ है और इसको लेकर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है साथ ही राज्य में इसे लेकर हंगामा भी मचा हुआ है, गौर हो कि बीजेपी ने ने टीएमसी पर महिलाओं का निरादर करने का आरोप लगाया है और कहा है कि ममता सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 15, 2024 19:48 IST

फिर मुश्किल में महुआ मोइत्रा

Cash-For-Query Case: ईडी ने फेमा मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को समन जारी किया। अधिकारी ने बताया है कि 'प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को फेमा उल्लंघन मामले में 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।', पढ़ें पूरी खबर
FEB 15, 2024 18:59 IST

कांग्रेस छोड़ते ही महाराष्ट्र के इन नेताओं के आए 'अच्छे दिन'

सियासत में कभी भी कुछ भी हो सकता है और जब बात महाराष्ट्र के राजनीति की हो, तो यहां एक झटके में सारा खेल पलट जाता है। कांग्रेस में रहते हुए जिन दो नेताओं को कुछ भी हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था, पार्टी को अलविदा कहते ही उनकी सियासी किस्मत फिर चमक उठी है। यहां हम अशोक चव्हाण और मिलिंद देवरा की बात कर रहे हैं। चव्हाण और देवरा सहित छह उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र में छह सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए हैं, पढें पूरी खबर
FEB 15, 2024 17:55 IST

TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है जो राज्य की सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को बड़ा झटका देने वाली है, राज्य में तृणमूल कांगेस पार्टी का बेहद पॉपुलर फेस TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, ममता बनर्जी के लिए ये बड़ा झटका है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 15, 2024 16:33 IST

चुनावी बॉन्ड पर क्यों चला SC का डंडा? लौटाना होगा इनकैश नहीं हुए इलेक्टोरल बॉन्ड

सरकार की चुनावी बॉन्ड योजना पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इसे न तो बेच पाएगा और न ही राजनीतिक दल इसे भुना पाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव एवं राजनीति में पारदर्शिता लाने के लिए शीर्ष अदालत का यह फैसला अहम है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 15, 2024 15:43 IST

फारूक अब्दुल्ला ने NDA में शामिल होने के दिए संकेत

विपक्षी इंडी ब्लॉक (INDIA bloc) को एक और झटका देते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि 'जहां तक सीट शेयरिंग के फॉर्मूले की बात हैं तो बता दूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अकेले चुनाव लड़ेगी और इस बारे में कोई शक नहीं है' साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि वह भविष्य में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) में फिर से शामिल हो सकते हैं, पढ़ें पूरी खबर
FEB 15, 2024 14:44 IST

Ghaziabad: वंदे भारत इलेक्ट्रिकल व्हीकल फैक्ट्री में लगी आग

गाजियाबाद की ट्रोनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों को इस आग पर काबू पाने में करीब 1 घंटा लगा। पुलिस ने बताया कि आग Vande Bharat Electrical Vehicle की पेंट शॉप में लगी थी, पढ़ें पूरी खबर
FEB 15, 2024 14:28 IST

हमें उनके तरीकों पर आपत्ति है...बोले सीएम खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च पर कहा- हमें उनके तरीकों पर आपत्ति है। सभी के पास लोकतांत्रिक अधिकार हैं, दिल्ली जा सकते हैं लेकिन इसके पीछे की मंशा को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। प्रदर्शनकारी ऐसे आगे बढ़ रहे हैं जैसे कोई सेना हमला करने के लिए बढ़ रही है। उनके पास जेसीबी, एक साल का राशन, ट्रैक्टर-ट्रॉली हैं।
FEB 15, 2024 14:23 IST

महुआ मोइत्रा ने सवाल के बदले पैसे लेने के मामले में सीबीआई के प्रश्नों का जवाब दिया

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता और लोकसभा की पूर्व सदस्य महुआ मोइत्रा ने सदन में सवाल पूछने में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई की प्रश्नावली पर अपना जवाब भेज दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई प्रतिक्रिया पर गौर कर रही है जिसके बाद वह भ्रष्टाचार रोधी लोकपाल को एक रिपोर्ट भेजेगी, जिसने मामला एजेंसी को भेजा था। एजेंसी लोकपाल के निर्देश पर मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की प्रारंभिक जांच कर रही है। उन्होंने बताया, समझा जाता है कि सीबीआई ने मामले के सिलसिले में वकील जय देहाद्राई और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से भी पूछताछ की है।
FEB 15, 2024 14:20 IST

अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनकर धन्य हूं: अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर "धन्य" महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था। बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा इस मंदिर का निर्माण किया गया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने एक्स पर मंदिर की एक तस्वीर साझा की और लिखा ‘अबू धाबी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर धन्य हूं..’ समारोह में अभिनेता विवेक ओबेरॉय, दिलीप जोशी, गायक शंकर महादेवन और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर भी शामिल हुए।
FEB 15, 2024 13:49 IST

भाजपा ने संदेशखालि मुद्दे पर ममता के बयान की मांग करते हुए सदन से 'वॉक आउट' किया

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने संदेशखालि मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बयान देने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को सदन से 'वॉक आउट' किया। संदेशखालि में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा स्थानीय लोगों पर कथित अत्याचारों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हंगामे के वक्त ममता सदन में मौजूद नहीं थीं। भाजपा के मुख्य व्हिप मनोज तिग्गा की अगुवाई में पार्टी विधायकों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बयान की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय ने विपक्षी विधायकों से व्यवस्था बनाए रखने को कहा। इसके बाद भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से 'वॉक आउट' कर दिया।
FEB 15, 2024 13:47 IST

स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी : सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली की जनता के नाम एक पत्र लिखकर कहा है कि वह स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने रायबरेली की जनता का आभार जताया और कहा कि वह भले ही सीधे तौर पर उनका प्रतिनिधित्व न करें, लेकिन उनका मन-प्राण सदा वहां की जनता के साथ रहेगा। सोनिया गांधी ने पत्र में कहा, अब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी। इस निर्णय के बाद मुझे आपकी सीधी सेवा करने का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन यह तय है कि मेरा मन-प्राण हमेशा आपके साथ रहेगा। सोनिया गांधी ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से नामांकन दाखिल किया। पहली बार वह उच्च सदन में जा रही हैं। वह 1999 से लोकसभा की सदस्य हैं। वह 2004 से रायबरेली का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
FEB 15, 2024 13:44 IST

पूर्व मंत्री बबन घोलप ने शिवसेना (यूबीटी) से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबन घोलप ने आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से इस्तीफा दे दिया। नासिक रोड-देओलाली निर्वाचन क्षेत्र का लगातार पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले घोलप ने पिछले वर्ष सितंबर में शिवसेना (यूबीटी) के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। घोलप ने उद्धव ठाकरे को बृहस्पतिवार को भेजे गए एक पंक्ति के पत्र में कहा कि उन्होंने ‘शिवसैनिक’ पद से इस्तीफा दे दिया है। घोलप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह पत्र साझा किया। उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं का फिलहाल खुलासा नहीं किया है।
FEB 15, 2024 13:42 IST

भाजपा ने संजय सेठ को अपना आठवां प्रत्याशी घोषित किया

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से संजय सेठ को अपना आठवां प्रत्याशी घोषित किया । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज पार्टी कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ को प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि पार्टी आज सेठ का नामांकन दाखिल कराएगी। भाजपा के सात प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया था । समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवारों का मंगलवार को नामांकन दाखिल हुआ था। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 252, सपा के 108 और कांग्रेस के दो सदस्य हैं। सपा और कांग्रेस राज्य में विपक्षी दल हैं और लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों के गठबंधन में भागीदार भी हैं।
FEB 15, 2024 13:41 IST

राज्यसभा चुनावः राजद उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए

राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार मनोज कुमार झा और संजय यादव ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की उपस्थिति में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विधानसभा सचिवालय पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार से हुई । नीतीश कुमार और लालू प्रसाद ने अपने अल्पकालिक गठबंधन के हालिया अंत के बाद पैदा हुई कड़वाहट के बावजूद एक दूसरे से गर्मजोशी से हाथ मिलाया ।
FEB 15, 2024 11:53 IST

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए भाजपा के दिग्गज नेता नंद किशोर यादव

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा के नये अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा नये अध्यक्ष को आसन तक ले गए। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे यादव ने बिहार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। यादव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। चौधरी के पद से हटने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महेश्वर हजारी सदन उप सभापति के रूप में कार्यवाही का संचालन कर रहे थे।
FEB 15, 2024 11:19 IST

चुनावी बांड योजना अंसवैधानिक

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए चुनावी बांड योजना को अंसवैधानिक करार दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को केंद्र के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Related News

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त