देश

Mimi Chakraborty Resign: TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 15, 2024, 05:42 PM IST

TMC MP Mimi Chakraborty Resign: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनका ये कदम ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Image

टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती इस्तीफा

KEY HIGHLIGHTS
  • TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दिया
  • ममता बनर्जी से मुलाकात करने के बाद सांसद पद से इस्तीफे का एलान
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभी तक उस इस्तीफा को स्वीकार नहीं किया है

TMC MP Mimi Chakraborty Resign: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है जो राज्य की सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को बड़ा झटका देने वाली है, राज्य में तृणमूल कांगेस पार्टी का बेहद पॉपुलर फेस TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, ममता बनर्जी के लिए ये बड़ा झटका है।

बंग्ला फिल्मों की अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात करने के बाद सांसद पद से इस्तीफे का एलान किया।

अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा स्वीकार कर लेती हैं तो...

मिमी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना सांसद पद से इस्तीफे का पत्र सौंप दिया है, लेकिन मुख्यमंत्री ने अभी तक उस इस्तीफा को स्वीकार नहीं किया है। मिमी ने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा स्वीकार कर लेती हैं तो वह लोकसभा अध्यक्ष के पास जाएंगी और इस्तीफा सौंपेंगी।

मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि 'राजनीति मेरे लिए नहीं है, अगर आप किसी की मदद कर रहे हैं तो आपको यहां (राजनीति में) किसी को बढ़ावा देना होगा... एक राजनेता होने के अलावा, मैं एक अभिनेता के रूप में भी काम करती हूं। मेरी समान जिम्मेदारियां हैं। यदि आप राजनीति में शामिल होते हैं , आपकी आलोचना की जाती है चाहे आप काम करें या नहीं... मैंने अपने मुद्दों के बारे में ममता बनर्जी से बात की है'

मिमी चक्रवर्ती बंगाली इंडस्ट्री में मशहूर नाम

2019 के लोकसभा चुनाव में मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर सीट से जीत हासिल की थी, गौर हो कि मिमी चक्रवर्ती बंगाली इंडस्ट्री में मशहूर नाम है, मिमी का जन्म 11 फरवरी 1989 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था उन्होंने बंगाल इंडस्ट्री में कई सफल फिल्मों में काम किया, 2019 में उन्हें टीएमसी ने उम्मीदवार बनाया था उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की और जादवपुर सीट से सांसद बनी थीं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त