देश

अयोध्या में बने राम मंदिर पर स्मारक सिक्का जारी, निर्मला सीतारमण ने की प्रयासों की सराहना

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 15, 2024, 10:24 PM IST

Coloured Souvenir Coin: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 19वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान राम लला और अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के थीम पर आधारित रंगीन स्मारिका सिक्का जारी किया।

Image

निर्मला सीतारमण ने जारी किया अयोध्या में बने राम मंदिर पर स्मारक सिक्का।

Photo : PTI

Nirmala Sitharaman News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया। इसके अलावा उन्होंने दो अन्य स्मारक सिक्के भी जारी किये जो महात्मा बुद्ध और एक सींग वाले गैंडे पर हैं। राम लला और अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर के थीम पर आधारित रंगीन स्मारिका सिक्का जारी किया गया।

एसपीएमसीआईएल के 19वें स्थापना दिवस पर जारी हुई सिक्का

उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लि. (एसपीएमसीआईएल) के 19वें स्थापना दिवस समारोह में भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति पर दो धातुओं से बना सिक्का और इसमें एक सींग वाले गैंडे (देश में लुप्तप्राय पशु श्रृंखला का हिस्सा) पर सिक्का जारी किया। बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति पर जारी सिक्का सीमित संस्करण वाला है और इस पर बुद्ध और स्तूप की तस्वीर है।

वित्त मंत्री ने की एसपीएमसीआईएल के प्रयासों की सराहना

निर्मला सीतारमण ने पंचतंत्र विषय पर स्मारक टिकट और सिक्के लाने के लिए एसपीएमसीआईएल के प्रयासों की सराहना की। इन्हें भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष-विश्व बैंक द्विपक्षीय बैठकों के दौरान उपहार में दिया था।

उन्होंने कहा, 'हाल ही में आप जिन विषयों को लेकर आ रहे हैं, चाहे वह स्मारक टिकटें हों या सिक्के हों, यह बताता है कि आप दुनियाभर की गतिविधियों से अवगत हैं। आप पर्यावरण और दिव्यांगों के लिए चिंताओं को समझते हैं। साथ ही इसे इतना आकर्षक बनाना चाहते हैं जिसे किसी को उपहार दिया जा सके।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त