LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 14 फरवरी 2024: अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का PM Modi ने किया उद्घाटन; की पूजा-अर्चना, किसान संगठन ने 16 फरवरी को बुलाया भारत बंद

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 14 फरवरी 2024: अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का PM Modi ने किया उद्घाटन; की पूजा-अर्चना, किसान संगठन ने 16 फरवरी को बुलाया भारत बंद
ताजा खबर ( Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 14 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: एसकेएम और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाया गया ग्रामीण बंद 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। दिन के समय भारत बंद के अलावा, किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर में मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम में शामिल होंगे। दिल्ली कूच के लिए पंजाब के अलग-अलग जिलों से किसान संगठन ट्रैक्टरों के जरिए पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। बॉर्डर में जगह-जगह किसानों का जमावड़ा है। वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। विधानसभा भवन में नामांकन दाखिल करने के समय उनके बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश से चार और ओडिशा से उम्मीवारों की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल है। कांग्रेस ने भी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इस लिस्ट में जानकारी दी गई है कि सोनिया गांधी राजस्थान से और हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी उम्मीदवार होंगे। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 14 फरवरी (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:
दिल्ली मेट्रो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में इतने लाख से ज्यादा लोगों ने की यात्रा
तेरह फरवरी को 71,09,171 दैनिक यात्रियों ने मेट्रो के विभिन्न गलियारों की ट्रेन में सफर किया, आंकड़ों के मुताबिक, रेड लाइन में 7,57,629, येलो लाइन में 19,34,568, ग्रीन लाइन में 3,35,350 और रैपिड मेट्रो में 51,910 लोगों ने सफर किया,
पढ़ें पूरी खबर ड्रोन का मुकाबला पतंग से, किसानों के इस तोड़ के सामने पुलिस बेबस!
किसानों को रोकने के लिए जब पुलिस की ओर से आंसू गैस के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाने लगा तो किसानों ने इसका गजब ही सस्ता जुगाड़ निकाल लिया। जैसे ही पुलिस का ड्रोन हवा में दिखता, किसान उसे अपने पतंग में उलझा देते,
पढ़ें पूरी खबर बेहमई सामूहिक हत्याकांड मामले में 43 साल बाद आया फैसला
कानपुर देहात के चर्चित बेहमई सामूहिक हत्याकांड के 43 साल पुराने मामले में बुधवार को फैसला सुनाया गया। वारदात के दोषी एक व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। कानपुर देहात के चर्चित बेहमई सामूहिक हत्याकांड के 43 साल पुराने मामले में बुधवार को फैसला सुनाया गया। वारदात के दोषी एक व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है,
पढ़ें पूरी खबर अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का PM Modi ने किया उद्घाटन; की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अबू धाबी मेंबोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS)सोसायटी द्वारा निर्मित यूएई के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पुजारियों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की,
पढें पूरी खबरSandeshkhali: पुलिस के साथ झड़प में घायल हुए बंगाल BJP अध्यक्ष
संदेशखाली घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर हैं। बुधवार को संदेशखाली जाने से रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई और इस झड़प में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार घायल हो गए। पुलिस के साथ झड़प के दौरान मजूमदार का संतुलन का बिगड़ गया और वह कार की बोनेट पर गिर गए,
पढ़ें पूरी खबरWorld Government Summit : पीएम मोदी बोले-सरकारों को चुनौतियों से बाहर निकाल सकता है साथ
दुबई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भ्रष्टाचार पर जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि साथ-सुथरा एवं पारदर्शी प्रशासन दुनिया भर की सरकारों को चुनौतियों से बाहर निकाल सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व को स्मार्ट सरकारों की जरूरत है,
पढ़ें पूरी खबर सोनिया गांधी ने पकड़ी 'राज्यसभा' की राह, क्या ये रही वजहें, जानिए 'इनसाइड स्टोरी'
UPA चेयरपेर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर दिया, इस मौक़े पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और प्रदेश से कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ दिखी, लेकिन इसके साथ ही सबके ज़हन में ये सवाल उठ रहा है कि आख़िर सोनिया गांधी ने राज्यसभा का रास्ता क्यों चुना संसद जाने के लिए?,
पढ़ें पूरी खबर अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित घर में भारतीय परिवार के 4 सदस्य मृत पाए गए
केरल के चार लोगों का एक परिवार मंगलवार, 13 फरवरी को कैलिफोर्निया के सैन मेटो शहर में अपने घर के अंदर मृत पाया गया। हालांकि जांच जारी है, अधिकारियों का मानना है कि यह एक संभावित हत्या-आत्महत्या है,
पढ़ें पूरी खबर LIVE Kisan Andolan News Updates: शंभू बॉर्डर बना जंग का मैदान, किसानों का पथराव
ल्ली कूच के लिए पंजाब के अलग-अलग जिलों से किसान संगठन ट्रैक्टरों के जरिए पंजाब-हरियाणा बॉर्डर की ओर बढ़ रहे हैं। बॉर्डर में जगह-जगह किसानों का जमावड़ा है। वहीं, किसानों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत विफल रहने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल हर समस्या का समाधान निकालना चाहते हैं,
पढ़ें पूरी खबर सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। विधानसभा भवन में नामांकन दाखिल करने के समय उनके बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद रहे।
पढ़ें पूरी खबर16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान
संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किसान संगठनों से पेंशन, फसलों के लिए एमएसपी और श्रम कानून संशोधनों को वापस लेने की मांग को लेकर 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद में भाग लेने का आग्रह किया है। शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बुलाया गया है।
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की
सरकार को किसानों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए: मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय केंद्र को उनसे बातचीत करनी चाहिए। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'सरकार भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की मांगों को गंभीरता से ले तथा उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करे, ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी मांगों के समर्थन में बार-बार आंदोलन के लिए मजबूर न होना पड़े।' उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन में शामिल किसानों पर सख्ती करने के बजाय उनसे वार्ता करके प्रदर्शन को समाप्त कराने का प्रयास करती है तो यह बेहतर होगा।
भारतीय सेना ने पोखरण में उन्नत एंटी टैंक मिसाइल नाग का किया परीक्षण
भारतीय सेना ने पोखरण में उन्नत एंटी टैंक मिसाइल नाग का परीक्षण किया। सेना के सूत्रों के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास में सेना मिसाइलों और बमों के साथ-साथ कई तोपों, टैंकों और अन्य हथियारों की मारक क्षमता का परीक्षण कर रही है।
पढ़ें पूरी खबरराज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट
भाजपा ने राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और ओडिशा से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए नामों की घोषणा की थी।
पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी की यात्रा के दौरान 10 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया है कि भारत, यूएई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान आपूर्ति श्रृंखला सेवाओं से लेकर डिजिटल भुगतान मंचों को जोड़ने तक 10 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। भारत की यूएई के साथ किसी भी अन्य देश की तुलना में शायद सबसे व्यापक साझेदारी।
अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन को अस्पताल से छुट्टी मिली
प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी के बाद अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण ‘वाल्टर रीड नेशनल मेडिकल सेंटर’ में भर्ती अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को मंगलवार से अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उन्होंने अपना कार्यभार पूर्ण रूप से संभाल लिया है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ने यह जानकारी दी। ऑस्टिन (70) का दिसंबर में कैंसर का ऑपरशेन हुआ था। इसके बाद से वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें मूत्राशय संबंधी समस्याओं के कारण रविवार दोपहर को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था। पेंटागन द्वारा जारी एक बयान में ऑस्टिन के चिकित्सकों ने कहा कि मूत्राशय की समस्या के उपचार के लिए सोमवार को रक्षा मंत्री को सामान्य एनेस्थीसिया के तहत गैर-सर्जिकल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। ऑस्टिन के चिकित्सकों ने मंगलवार को कहा कि उनके मूत्राशय संबंधी समस्या की वजह कैंसर नहीं है।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। माघ महीने की पंचमी को हर वर्ष बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन माता सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान, कला में वृद्धि होती है। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'देशभर के मेरे परिवारजनों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की अनंत शुभकामनाएं।'
इंडोनेशिया में नया राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान शुरू
वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की कोशिश में जुटे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश इंडोनेशिया में नया राष्ट्रपति चुनने के लिए बुधवार को मतदान शुरू हुआ। इंडोनेशिया के तीन समय क्षेत्रों (टाइम जोन) में से प्रत्येक में मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ। एक विशाल द्वीप समूह होने के कारण इंडोनेशिया में अलग-अलग ‘टाइम जोन’ हैं। मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपी रहे इंडोनेशिया के निवर्तमान रक्षा मंत्री और दो पूर्व गवर्नर राष्ट्रपति जोको विडोडो का उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में शामिल हैं। विडोडो अब भी व्यापक पैमाने पर लोकप्रिय नेता हैं। एक नदी किनारे बनी झुग्गी बस्ती से निकलकर देश के राष्ट्रपति पद तक पर आसीन हुए विडोडो के उत्थान ने सत्तावादी शासन वाले क्षेत्र में उनके दक्षिण पूर्व एशियाई देश के लोकतंत्र की जीवंतता को प्रदर्शित किया है। इंडोनेशिया महज 25 साल पहले ही क्रूर सत्तावादी शासन से आजाद हुआ था। करीब 27 करोड़ की आबादी वाले तीन समय क्षेत्रों में फैले 17,000 द्वीपों के विशाल द्वीपसमूह में मतदान एक दुष्कर कार्य है जिसमें सफेद मतपेटियां और मतपत्र गधों द्वारा और कुछ अधिक दूरस्थ स्थानों पर पैदल लाए जाते हैं।
सोनिया गांधी आज जयपुर में राज्यसभा के लिए भरेंगी नामंकन