देश

Anti-Tank Missile Nag: भारतीय सेना ने पोखरण में उन्नत एंटी टैंक मिसाइल नाग का किया परीक्षण, जानें खास बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 11:45 AM IST

India Test Anti-Tank Guided Missile Nag Today: भारतीय सेना ने पोखरण में उन्नत एंटी टैंक मिसाइल नाग का परीक्षण किया। सेना के सूत्रों के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास में सेना मिसाइलों और बमों के साथ-साथ कई तोपों, टैंकों और अन्य हथियारों की मारक क्षमता का परीक्षण कर रही है। आपको इससे जुड़ी खासियत समझाते हैं।

Image

उन्नत एंटी टैंक मिसाइल नाग का परीक्षण।

NAG anti-tank missile Test: भारतीय सेना ने मंगलवार को एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल नाग के उन्नत संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जिसमें मिसाइल ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में डमी लक्ष्यों को मार गिराया, जहां सेना वर्तमान में युद्ध अभ्यास के हिस्से के रूप में हथियारों का परीक्षण कर रही है।

हथियारों की मारक क्षमता का परीक्षण कर रही भारतीय सेना(Indian Army Test NAG Anti-Tank Missile)

सेना के सूत्रों के मुताबिक, इस सैन्य अभ्यास में सेना मिसाइलों और बमों के साथ-साथ कई तोपों, टैंकों और अन्य हथियारों की मारक क्षमता का परीक्षण कर रही है।

NAG Missile: सतह से सतह पर दागी जाने वाली तीसरी पीढ़ी की मिसाइल

परीक्षण की गई एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का उन्नत संस्करण सतह से सतह पर दागी जाने वाली तीसरी पीढ़ी की मिसाइल है। इसका एक हेलिना संस्करण भी है जिसे हवा से सतह पर दागा जा सकता है और इसे हेलीकॉप्टर से दागा जा सकता है। हेलिना की रेंज 10 किमी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article