इलेक्शन

Rajya Sabha Chunav: भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, दो केंद्रीय मंत्रियों समेत इन 5 नेताओं को बनाया उम्मीदवार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 10:55 AM IST

BJP Rajya Sabha candidates Full List: भाजपा ने राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और ओडिशा से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए नामों की घोषणा की थी।

Image

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट।

Photo : Times Now Digital

BJP Rajya Sabha Candidates 2nd List: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश से चार और ओडिशा से उम्मीवारों की सूची जारी की गई है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल है। इससे पहले पहली लिस्ट में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी।

इन पांच नेताओं को भाजपा ने राज्यसभा के लिए दिया टिकट

बीजेपी ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की।

  1. मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन
  2. मध्य प्रदेश से उमेश नाथ महाराज
  3. मध्य प्रदेश से माया नारोलिया
  4. मध्य प्रदेश से बंसीलाल गुर्जर
  5. ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

सुधांशु त्रिवेदी और आरपीएन सिंह को बनाया है उम्मीदवार

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य,संगीता बलवंत और नवीन जैन को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की रविवार को जारी लिस्ट में बिहार से धर्मशीला गुप्ता एवं डॉ. भीम सिंह, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को भी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article