LIVEआज की ताजा खबर, 13 मार्च 2024: BJP ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची; चुनावी बॉण्ड पर SBI ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा;

आज की ताजा खबर, 13 मार्च 2024: BJP ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची; चुनावी बॉण्ड पर SBI ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा;
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 13 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया है। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर जैसे दिग्गजों पर भी दांव खेला है। वहीं, एसबीआई ने उच्चतम न्यायालय में अनुपालन हलफनामा दायर कर कहा कि उसने निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड का विवरण प्रस्तुत कर दिया है। एसबीआई ने शीर्ष अदालत से कहा कि चुनावी बॉण्ड की खरीद की तारीख, खरीददारों के नाम और मूल्य का विवरण निर्वाचन आयोग को सौंप दिया है। चुनावी बॉण्ड भुनाने की तारीख, चंदा प्राप्त करने वाले राजनीतिक दलों के नाम की जानकारी भी निर्वाचन आयोग को सौंपी गई। वहीं यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 13 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।
BJP Candidate Full List
मथुरा: शाही ईदगाह मामले में अगली सुनवाई 20 मार्च
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग वाले वाद की पोषणीयता को चुनौती देने के संबंध में दायर याचिका पर अगली सुनवाई 20 मार्च तय की है।मूल वाद में दावा किया गया है कि शाही ईदगाह मस्जिद, कटरा केशव देव मंदिर की 13.37 एकड़ भूमि पर बनाई गई है।इस मामले की सुनवाई के बाद बुधवार को न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने अगली सुनवाई 20 मार्च निर्धारित की है।
लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगे नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, मध्य प्रदेश के सिवनी में आज रात 8:02 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया।
बीजेपी ने 72 उम्मीदवारों की जारी की दूसरी सूची
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में नितिन गडकरी को नागपुर और करनाल से मनोहर लाल खट्टर को टिकट दिया गया है।
BJP Candidate Full Listबीजेपी ने पशुपति पारस को राज्यपाल बनने का दिया ऑफर
भारतीय जनता पार्टी ने पशुपति पारस को राज्यपाल बनने का ऑफर दिया है। वहीं, चिराग पासवान को मंत्री पद का ऑफर दिया है।
तय समय से जारी होगा डेटा- CEC राजीव कुमार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा सौंप दिया है। इसको लेकर एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा भी दाखिल कर दिया है। अब पहली बार मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा तय समय से जारी किया जाएगा। बता दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, चुनाव आयोग को 15 मार्च तक पूरे आंकड़े अपनी वेबसाइट पर जारी करने होंगे।
बिहार में NDA में सीट शेयरिंग पर सहमति- सूत्र
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी 17 से 18 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। देखें किसे कितनी सीटें मिलने की संभावना है- BJP : 17- 18JDU : 14LJP : 5-6HAM : 1RLM : 1
BJP ने अरुणाचल की 60 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सभी 60 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री पेमा खांडू एक बार फिर मुक्तो सीट से चुनाव लड़ेंगे।
उत्तराखंड: यूसीसी बिल पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सबसे बड़े समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर राष्ट्रपति की मुहर लग गई है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से उसकी सूचना शासन को मिल गई है। राज्य सरकार द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब नियमावली बनते ही उत्तराखंड यूसीसी कानून को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जायेगा।
महाराष्ट्र: अहमदनगर जिले का बदला गया नाम
महाराष्ट्र कैबिनेट ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर करने का फैसला किया है। इसके साथ ही मुंबई के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए हैं।
हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने विधायकी से भी दिया इस्तीफा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब एमएलए पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है।
हरियाणा: सीएम नायब सिंह सैनी ने जीता शक्ति परीक्षण
हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राज्य विधानसभा में शक्ति परीक्षण जीत लिया है।
पटना: सिविल कोर्ट में लगा ट्रांसफार्मर फटा
बिहार के पटना में सिविल कोर्ट में लगा ट्रांसफार्मर फट गया, इस घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।
पवन सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
भोजपुर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर से 2024 के चुनावी दंगल में ताल ठोकी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी घोषण की। उन्होंने लिखा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी"
ममता बनर्जी के भाई बाबुन बनर्जी ने सीट बंटवारे पर जाहिर की नाराजगी
पश्चिम बंगाल की सियासत अब नई ओर करवट ले रही है। ममता बनर्जी के खिलाफ उनके ही भाई बाबुन बनर्जी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने हावड़ा सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर दीदी से नाराजगी जाहिर की है। आपको बताते हैं कि वो कौन सी सीट है, जिसपर उतारे गए प्रत्याशी को लेकर ममता के भाई ही रूठ गए हैं।
पढ़ें पूरी खबरलोकसभा चुनाव के लिए भाजपा 100 सीटों पर कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि इस सूची में करीब 100 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी। भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। जानें किस राज्य की कितनी सीटों पर ऐलान की उम्मीद है।
पढ़ें पूरी खबरजजपा ने अपने विधायकों से विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान अनुपस्थित रहने को कहा
जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने बुधवार को व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को हरियाणा विधानसभा में नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा लाए जाने वाले विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने को कहा। मनोहरलाल खट्टर के अचानक से अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सैनी को हरियाणा का नया मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की। मंगलवार शाम को शपथ लेने के बाद सैनी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का एक पत्र सौंपा है और उनसे भाजपा सरकार को सदन में बहुमत साबित करने के लिए बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने के लिए कहा है। राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के संकेतों केबीच यह विश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। हालांकि गठबंधन टूटने को लेकर अबतक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। बुधवार को जजपा ने व्हिप जारी कर कहा कि हरियाणा सरकार विधानसभा में बुधवार को विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। इसमें कहा गया है, 'इसलिए हरियाणा विधानसभा में जजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे बुधवार को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के समय सदन से अनुपस्थित रहें।'
चुनावी बॉण्ड पर SBI ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा, जाने क्या कहा
एसबीआई ने उच्चतम न्यायालय में अनुपालन हलफनामा दायर कर कहा कि उसने निर्वाचन आयोग को चुनावी बॉण्ड का विवरण प्रस्तुत कर दिया है। एसबीआई ने शीर्ष अदालत से कहा कि चुनावी बॉण्ड की खरीद की तारीख, खरीददारों के नाम और मूल्य का विवरण निर्वाचन आयोग को सौंप दिया है। चुनावी बॉण्ड भुनाने की तारीख, चंदा प्राप्त करने वाले राजनीतिक दलों के नाम की जानकारी भी निर्वाचन आयोग को सौंपी गई। एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से ये भी कहा कि 14 अप्रैल 2019 से 15 फरवरी 2024 के बीच खरीदे और भुनाए गए चुनावी बॉण्ड के संबंध में निर्वाचन आयोग को विवरण सौंपा गया है। एक अप्रैल 2019 से 15 फरवरी 2024 के बीच कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए। एसबीआई ने बताया कि एक अप्रैल 2019 से 11 अप्रैल 2019 के बीच कुल 3,346 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए और उनमें से 1,609 भुनाए गए। 12 अप्रैल 2019 से 15 फरवरी 2024 तक कुल 18,871 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए। कुल 22,217 चुनावी बॉण्ड खरीदे गए और उनमें से 22,030 बॉण्ड राजनीतिक दलों ने भुनाए।
हरियाणा विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश, कांग्रेस ने उठाया सवाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए दो घंटे का समय तय किया है। विश्वास प्रस्ताव रखे जाने और इस पर चर्चा शुरू होने पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह, राम निवास और जोगी राम सिहाग सदन से बाहर चले गए। जजपा ने बुधवार को व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने को कहा है। राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज सदन में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव पेश करने से पहले, कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से जल्दबाजी में विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर सवाल पूछा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, 'कोई आपात स्थिति नहीं थी।' उन्होंने दावा किया कि विधायकों को पर्याप्त समय नहीं दिया गया। पार्टी विधायक बी बी बत्रा ने पूछा, 'सत्र बुलाने की इतनी जल्दी क्या थी?' हुड्डा ने अध्यक्ष से सत्र को कम से कम एक घंटे के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया ताकि विधायक विधानसभा पहुंच सकें। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सदन में समय पर पहुंचना सदस्यों का कर्तव्य है।
CM नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया