LIVEआज की ताजा खबर, 11 जून 2025 हिंदी न्यूज़: '...सोनम को फांसी पर चढ़ा दो', राजा के परिवार से भाई गोविंद ने मांगी माफी, लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस का सख्त एक्शन, मस्क ने ट्रंप के साथ विवाद पर जताया अफसोस
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 11 जून 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 11 जून (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

आज की ताजा खबर, 11 जून 2025 हिंदी न्यूज़: '...सोनम को फांसी पर चढ़ा दो', राजा के परिवार से भाई गोविंद ने मांगी माफी, लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस का सख्त एक्शन, मस्क ने ट्रंप के साथ विवाद पर जताया अफसोस
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today : आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 11 जून 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4) को फिलहाल टाल दिया गया है। रॉकेट में समस्या के कारण मिशन को स्थगित करना पड़ा है। इंजीनियरों ने स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में लीक को ठीक करने के लिए और समय मांगा है वहीं सोनम रघुवंशी को जांच के लिए मेघालय लाया गया है जहां सोनम रघुवंशी समेत 4 सह-आरोपियों को शिलांग कोर्ट में पेश किया जाएगा अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने की आरोपी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद मंगलवार रात मेघालय पुलिस शिलांग ले आई उधर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के आव्रजन छापों के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन, आगजनी और लूटपाट के बाद, अमेरिका के कैलिफोर्निया में लॉस एंजिल्स के कई हिस्सों में मंगलवार से सीमित कर्फ्यू लागू होगा वहीं इजरायल और अमेरिका दोनों ने अतीत में इस क्षेत्र में बंदरगाहों पर हमला किया है - जिसमें अप्रैल में एक अमेरिकी हमला भी शामिल है जिसमें 74 लोग मारे गए थे उधर झारखंड हाई कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के सिलसिले में छह अगस्त को चाईबासा में सांसद-विधायक अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...
RCB के मार्केटिंग प्रमुख की अंतरिम राहत याचिका पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आरसीबी के विपणन प्रमुख निखिल सोसले द्वारा दायर याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया। उच्च न्यायालय ने 12 जून को अपराह्न 2:30 बजे तक अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर कांग्रेस ICU में है, जल्द वेंटिलेटर पर जाने वाली है: केशव प्रसाद मौर्य
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के पिछले 11 साल को झूठा बताया। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि वो आईसीयू में है और बहुत जल्द वेंटिलेटर पर जाने वाली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर 'स्थानीय निकाय चुनावों में गठबंधन पर राज्य नेतृत्व करेगा फैसला, हमारी भूमिका...' BMC चुनाव को लेकर बोले- CM फडणवीस
फडणवीस ने बुधवार को कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में गठबंधन पर राज्य नेतृत्व फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि उनका रुख यह है कि वे महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबरकेरल पुलिस ने तट के पास डूबे लाइबेरियाई जहाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
केरल पुलिस ने पिछले महीने तट के पास डूबे लाइबेरियाई जहाज एमएससी एल्सा 3 के मालिक, मास्टर और चालक दल के खिलाफ लापरवाही से नौवहन करने का बुधवार को मामला दर्ज किया।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 282 (जहाज को लापरवाही से चलाना), 285 (सार्वजनिक मार्ग या नौवहन में बाधा या खतरा पैदा करना), 286 (जहरीले पदार्थ के संबंध में लापरवाही), 287 (अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाही) और 288 (विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाही) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
राजस्थान के जैसलमेर जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हे समेत तीन लोगों की मौत
राजस्थान के जैसलमेर जिले के बासनपीर गांव के पास सड़क दुर्घटना में शादी करके लौट रहे दूल्हे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना बासनपीर गांव के पास मंगलवार देर रात हुई जब अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि दूल्हा-दुल्हन और अन्य लोग शादी के बाद पोकरण से वापस लौट रहे थे। सदर थाने के हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह ने बताया कि कार को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान दूल्हे लीला राम (45), उसकी बहन मूली देवी (35), हितेश (9 महीने) के रूप में हुई है और चार घायलों को जोधपुर भेज दिया गया है।
इस दोष को मिटाने के लिए सोनम ने राजा को मारा
राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने राजा की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस बीच राजा रघुवंशी के परिवार के सदस्यों ने मेघालय सरकार से माफी मांगी है और कहा है कि हत्या मामले के कारण उनकी छवि खराब हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर ऑस्ट्रिया के स्कूल में गोलीबारी : मौन रखकर देश ने मनाया शोक
ऑस्ट्रिया के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत पर देशवासियों ने बुधवार को एक मिनट का मौन रखकर शोक मनाया। इस हमले को अंजाम देने वाले बंदूकधारी ने बाद में आत्महत्या कर ली। हालांकि, इस गोलीबारी को अंजाम देने की उसकी मंशा अब भी अस्पष्ट है। ऑस्ट्रिया ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद देश में सबसे बड़े हमले के बाद तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पूरा ऑस्ट्रिया एक दिन पहले स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना के शोक में बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे थम सा गया। इस बीच, ऑस्ट्रिया की पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं को संदिग्ध हमलावर के घर की तलाशी के दौरान एक विदाई पत्र और एक निष्क्रिय पाइप बम मिला। संदिग्ध हमलावर की उम्र 21 साल है और वह देश के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज के नजदीक रहता था। वह बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेन्गेस्से हाई स्कूल का पूर्व छात्र था, जिसने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की थी।
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस का सख्त एक्शन
कांग्रेस ने बुधवार को मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सख्त एक्शन लिया। कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। लक्ष्मण सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई हैं
'...सोनम को फांसी पर चढ़ा दो', राजा के परिवार से भाई गोविंद ने मांगी माफी
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम के साथ उसके परिजनों ने सभी संबंध समाप्त कर दिए। साथ ही भाई गोविंद ने मीडिया के सामने आकर साफ कर दिया कि अगर सोनम दोषी है तो उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए।
मस्क ने ट्रंप के साथ विवाद पर जताया अफसोस; कह दी ये बात
अरबपति एलन मस्क ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हफ्तेभर चली खींचतान के लिए अफसोस जताया है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई 'तू-तू मैं-मैं' को दुनियाभर के लोगों ने देखा जिसके लिए एक 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को जिम्मेदार माना जा रहा है।
प्रतापगढ़ से 'हनीमून' मनाने सिक्किम गया नवदंपति लापता
हनीमून मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सिक्किम गया नवविवाहित दंपति भारी बारिश के बीच वाहन के कथित तौर पर तीस्ता नदी में गिरने के बाद से लापता है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी उन्होंने कहा कि दंपति का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
'78 पाउंड' का केक काटकर लालू प्रसाद यादव ने मनाया अपना बर्थडे
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बुधवार को अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूर्व सीएम के जन्मदिन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शुभकामनाएं दी हैं।
रेल मुसाफिरों के लिए आ गई बड़ी खुशखबरी
न यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की चिंता और असमंजस को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अब ट्रेन की यात्री सूची (Passenger Chart) 24 घंटे पहले जारी करने की तैयारी कर ली है।
क्या अब प्रधानमंत्री सुरक्षा पर संसद में बहस के लिए हैं तैयार?
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की जिसमें कई सांसद और पूर्व राजनयिक शामिल थे। इन्होंने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की जरूरत पर भारत का संदेश देने के लिए पिछले कुछ हफ्तों में कई देशों की यात्रा की।
यहूदी केंद्र पर बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा
अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि शाहजेब का इरादा कनाडा से न्यूयॉर्क की सीमा पार करके 7 अक्टूबर 2024 को इजरायल पर हमास आतंकवादी हमले की पहली वर्षगांठ के मौके पर एक यहूदी केंद्र पर सामूहिक गोलीबारी करना था।
जब एंकर ने शेरी रहमान को पाकिस्तान के अलकायदा से संबंधों को लेकर घेरा
स्काई न्यूज की पत्रकार याल्दा हकीम ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की शेरी रहमान से अल कायदा को लेकर तीखे सवाल पूछे और पाकिस्तान के आतंकियों के साथ संबंधों पर उन्हें घेरा। एंकर ने शेरी रहमान से ब्रिगेड 313 के बारे में पूछा, जिसे TRAC (आतंकवाद अनुसंधान और विश्लेषण संघ) के विश्लेषक पाकिस्तान में सक्रिय अल कायदा से जुड़े एक समूह के रूप में पहचानते हैं
मशहूर टिकटॉक स्टार खाबी लेम भी आए ट्रंप के एक्शन की जद में
लाखों फॉलोअर्स वाले दुनिया के सबसे लोकप्रिय टिकटॉक स्टार खाबी लेम को लास वेगास में इमिग्रेशन एजेंटों द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने अमेरिका छोड़ दिया है। उन पर वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुकने का आरोप है। सेनेगल-इटैलियन टिकटॉक स्टार का नाम सेरिंगे खाबेन लेम है, उन्हें शुक्रवार को हैरी रीड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग
टेस्ट मैच का रोमांच एकबार फिर लौट आया है। 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस बार डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सामने पहली बार फाइनल में जगह बनाने वाली साउथ अफ्रीका की टीम है। अक्सर बड़े मौकों पर चोक करने वाली अफ्रीकी टीम के पास खुद को साबित करने का यह एक बेहतरीन मंच है।
रॉकेट में खराबी के कारण Axiom-4 मिशन स्थगित
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4) को फिलहाल टाल दिया गया है। रॉकेट में समस्या के कारण मिशन को स्थगित करना पड़ा है। इंजीनियरों ने स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में लीक को ठीक करने के लिए और समय मांगा है।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स में विरोध प्रदर्शन तनावपूर्ण, आंशिक कर्फ्यू लगाया
लॉस एंजिल्स में संघीय हिरासत केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन तनावपूर्ण हो गया, क्योंकि कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड और होमलैंड सुरक्षा विभाग सहित कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गैर-घातक आंसू गैस छोड़ी सीएनएन ने रिपोर्ट की है।