11 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल, आसिम मुनीर के भड़काऊ बयान पर भारत की सख्त प्रतिक्रिया, विपक्षी सांसदों का EC मुख्यालय तक मार्च
- तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ढहीं
- हिन्दू नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
- तिरुवनंतपुरम निगम की ‘सीड बॉल' परियोजना वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
संसद में पेश हुआ नया इनकम टैक्स बिल, आप पर क्या पड़ेगा असर?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में संशोधित आयकर विधेयक 2025 पेश किया, जो पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा। इसका मकसद टैक्स कानून को ज्यादा आसान, साफ और आधुनिक बनाना है। सरकार ने इसमें सिलेक्ट कमेटी की लगभग सभी सिफारिशें शामिल की हैं।जम्मू कश्मीर में बड़े आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
किश्तवाड़ में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है। इसमें सेना के पैरा कमांडो, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित और अधिक बलों को शामिल किया गया है तथा ड्रोन तैनात करने के साथ घेराबंदी को मजबूत किया गया है तथा तलाश अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकवादी भागने न पाएं।कोलंबियाई राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे की बोगोटा में गोली लगने से मौत
कोलंबियाई सीनेटर मिगुएल उरीबे, जो जून में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान सिर में गोली लगने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे, उनका सोमवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।दक्षिणपंथी विपक्ष के संभावित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, 39 वर्षीय उरीबे को 7 जून को बोगोटा में एक रैली के दौरान गोली मार दी गई थी।बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों ने 375 मिनट में कमा डाले 3,39,406 करोड़ रुपए
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 746.29 अंक यानी 0.93 प्रतिशत बढ़कर 80,604.08 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 778.26 अंक बढ़कर 80,636.05 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 221.75 अंक यानी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 24,585.05 अंक पर बंद हुआ।INDIA Bloc के मार्च पर भड़के किरेन रिजिजू, बिना नाम लिए राहुल गांधी को घेरा
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों के द्वारा चुनाव आयोग तक निकाले गए मार्च को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए विपक्षी सांसदों पर निशाना साधा और कहा कि देश का समय और संसदीय कार्य बाधित नहीं होने देंगे। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लिए बिना एक व्यक्ति की ‘नासमझी’ और एक परिवार की वजह से देश को होने वाले नुकसान की बात कही।कौन थे ग्रुप कैप्टन पारुलकर जो 1971 युद्ध में पाकिस्तान की कैद से निकल भागे थे?
भारतीय वायुसेना के सम्मानित लड़ाकू पायलट, ग्रुप कैप्टन डीके पारुलकर का रविवार को पुणे में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। कैप्टन पारुलकर ने 1965 और 1971 के पाकिस्तान के साथ युद्धों में भाग लिया था। उनकी वीरता के किस्से जो भी सुनता है, हैरत में पड़ जाता है। वह एक नहीं, दो-दो बार मौत को चकमा देकर वह बच निकले थे। भारतीय वायु सेना ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। आपको कैप्टन पारुलकर की कहानी बता रहे हैं जिसे सुनकर आप भी उन्हें सैल्यूट किए बिना नहीं रह सकेंगे।आसिम मुनीर के भड़काऊ बयान पर भारत की सख्त प्रतिक्रिया
अमेरिका की जमीन से भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान के 'फेल्ड मार्शल' आसिम मुनीर को लेकर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, हमारा ध्यान पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष द्वारा अमेरिका की यात्रा के दौरान कथित तौर पर की गई टिप्पणियों की ओर आकर्षित हुआ है। परमाणु हथियार का मुद्दा उठाना पाकिस्तान की आदत है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ऐसी टिप्पणियों में निहित गैरजिम्मेदारी पर अपने निष्कर्ष निकाल सकता है, जो ऐसे देश में परमाणु कमान और नियंत्रण की अखंडता पर गहरी शंकाओं को और पुष्ट करती हैं जहां सेना आतंकवादी समूहों के साथ मिली हुई है।बालासोर में लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस ने बालासोर जिले में नौवीं कक्षा की एक छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर उससे बलात्कार करने के आरोप में 26 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर को उस समय हुई जब लड़की ‘ट्यूशन’ पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। उसने बताया कि जिले में अंतरा गांव के युवक ने लड़की को रास्ते में रोक लिया और उसे सिमुलिया थाना क्षेत्र में बरदा रानीताल नहर क्षेत्र के पास एक सुनसान जगह पर जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो गया है। शिमला में आज सुबह से बादल और घनी धुंध छाई हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज कांगड़ा, चंबा और मंडी जिला में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन जिला में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है।सपा प्रमुख अखिलेश ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को निर्वाचन आयोग पर उत्तर प्रदेश चुनाव सहित बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर ‘‘वोट लूटने’’ की कोशिश की। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार सहित विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च निकाला और निकाय पर ‘‘चुनावी धोखाधड़ी’’ का आरोप लगाते हुए जवाबदेही की मांग की।हालांकि, बिहार में मतदाता सूची संशोधन का विरोध कर रहे सांसदों को पुलिस ने निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक जाने से रोक दिया और उनके रास्ते में अवरोधक लगा दिए।
उत्तराखंड में बारिश का ‘रेड अलर्ट', देहरादून में स्कूलों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद देहरादून तथा राज्य के कुछ और क्षेत्रों में सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। राज्य की राजधानी देहरादून में भी रविवार रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है और रिस्पना, बिंदाल सहित कई नदियां और बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। पुलिस ने बताया कि देहरादून के शांति विहार में लगातार बारिश से उफान पर आए एक नाले में दो बच्चे बह गए जिसमें से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे को बचा लिया गया। रविवार को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान चलाया और आहिल (10) को बाहर निकाल लिया। हालांकि, नाले में बहे दूसरे बच्चे सलमान (11) का तत्काल पता नहीं चला और बाद में उसका शव मोथरोवाला के पास रिस्पना नदी से बरामद हुआ। मौसम विभाग ने पूर्वाह्न पौने बारह बजे तक के लिए तीन घंटे में अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधमसिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर कहीं मध्यम से भारी तथा कहीं भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।राज्यसभा में ‘एसआईआर' के मुद्दे पर हंगामा, बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे की वजह से सोमवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के करीब दस मिनट बाद ही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से आज भी उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। बैठक शुरू होने पर उपसभापति हरिवंश ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त को सदन की बैठक में कुछ सदस्यों ने नियम 267 को लेकर दी गई आसन की व्यवस्था पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि वह यह बात सदस्यों के विवेक पर छोड़ते हैं कि वे आसन की व्यवस्था का पालन करेंगे, नियमावली का अध्ययन करेंगे और नियमों का पालन करेंगे।लोकसभा में विपक्ष का प्रदर्शन, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
लोकसभा में सोमवार को भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित चुनाव धांधली के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के करीब 14 मिनट बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन में मानसून सत्र की शुरुआत से ही कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। सरकार यह स्पष्ट कर चुकी है कि सदन में कामकाज के नियमों और परिपाटियों के तहत निर्वाचन आयोग के कार्यक्षेत्र से संबंधित विषय पर लोकसभा में चर्चा नहीं हो सकती। विपक्ष ने जोर दिया है कि सरकार को चुनाव में धांधली के व्यापक मुद्दे पर चर्चा करानी चाहिए क्योंकि इस विषय पर पहले भी संसद में चर्चा हुई है। सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया, वहीं विपक्षी सांसद हंगामा करते हुए आसन के समीप आ गए। शोर-शराबे के बीच ही पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कुछ पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए।पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर ने अमेरिका में एक बार फिर भारत विरोधी राग अलापा
पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत विरोधी राग अलापते हुए कश्मीर को पाकिस्तान के ‘‘गले की नस’’ बताया है। मुनीर ने फ्लोरिडा के टेम्पा में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं। वह अभी अमेरिका की यात्रा पर हैं। पहलगाम हमले से कुछ हफ्ते पहले मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को नहीं भूलेगा और उन्होंने दावा किया था, ‘‘यह हमारे गले की नस है।’’ भारत ने उनके इस बयान को खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था, ‘‘किसी भी विदेशी चीज का ‘गले की नस’ से क्या संबंध हो सकता है? यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। पाकिस्तान से इसका एकमात्र संबंध यह है कि पड़ोसी देश अपने अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली करे।’’ अपने संबोधन में मुनीर ने कहा कि हाल में भारत के साथ हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने ‘‘दृढ़ता एवं प्रबलता से’’ प्रतिक्रिया दी और इस्लामाबाद ने स्पष्ट कर दिया कि भारत की हर आक्रामकता का ‘‘मुंहतोड़ जवाब’’ दिया जाएगा।ओडिशा के बरगढ़ में आठवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को आग लगायी, हालत गंभीर
ओडिशा के बरगढ़ जिले में सोमवार को 13 वर्षीय एक लड़की ने कथित रूप से खुद को आग लगा ली तथा वह एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।ओडिशा में एक महीने के भीतर आग से जलने की यह चौथी घटना है। यह नयी घटना गाइसिलाट थाना क्षेत्र के फिरींगमाल गांव में हुई। ग्रामीणों ने नाबालिग को एक फुटबॉल मैदान से अधजली अवस्था में बचाया और उसे बरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी
जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक वन क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के दूसरे दिन सोमवार को भी रुक-रुक कर गोलीबारी और विस्फोटों की तेज आवाजें सुनाई दीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी किश्तवाड़ शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर दूल इलाके के भगना जंगल में एक चट्टान पर बनी गुफा में छिपे हुए हैं। हिजबुल मुजाहिदीन के दो ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकवादियों रियाज अहमद और मुदस्सर हजारी की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद रविवार तड़के इस वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया गया।सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
उत्तर प्रदेश विधानमंडल में सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।सपा विधायक संग्राम यादव, आरके वर्मा, फहीम, जय प्रकाश अंचल, नफीस अहमद समेत पार्टी के अन्य विधायक और विधान परिषद सदस्य विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ ‘आप चलाइए मधुशाला, हम चलायेंगे पीडीए पाठशाला’ जैसे नारे लगाए। सपा सदस्य हाथ में बैनर, पोस्टर और प्लेकार्ड लिये हुये थे जिसमें सरकार विरोधी नारे लिखे हुये थे। आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र में सपा स्कूलों के विलय, बाढ़ और बिजली विभाग के निजीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी, वहीं सत्ता पक्ष ‘विजन डॉक्यूमेंट-2047’ का मसौदा पेश करेगा।
कुछ लोगों को टावर का नाम कोसी रखना लगेगा असहज, पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना
EC मुख्यालय तक सांसदों के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस हुई सर्तक
सांसदों को इलेक्शन कमीशन से पहले रोका जाएगा जितनी संख्या में सांसदों को आने की परमिशन मिली है सिर्फ उतने ही सांसदों को इलेक्शन कमीशन तक आने दिया जाएगा।सांसदगण अगर जबरन आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे तो उन सांसदों को हिरासत में लेकर न्यू पुलिस लाइन(किंग्सवे कैम्प) ले जाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 बहुमंजिला फ्लैटों का किया उद्घाटन
निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस सांसद जयराम रमेश को लिखा पत्र
तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ढहीं
तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार को 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे करीब एक दर्जन इमारतें ढह गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि इन इमारतों के ढहने से इनके मलबे में कम से कम दो लोग फंस गए हैं। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी था और इसके झटके लगभग 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल शहर तक महसूस किये गये, जहां की आबादी 1.6 करोड़ से अधिक है। सिंदिरगी के महापौर सेरकन साक ने तुर्किये के सामचार पत्र ‘हैबरटर्क’ को बताया कि कस्बे में भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं और यहां से चार लोगों को बचा लिया गया है जबकि बचावकर्मी दो अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
हिन्दू नाबालिग लड़की का धर्म परिवर्तन कराने, दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
कुशीनगर में एक हिन्दू नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसका धर्म परिवर्तन कराकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार अगस्त को कसया थाने में पीड़िता की मां ने सूचना दी थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को शमसुद्दीन अंसारी (19) बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सम्बन्ध में कसया थाने में एक मामला पंजीकृत किया गया था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल बरामद करने के साथ ही आज आरोपी शमसुद्दीन को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ दर्ज मामले में बलात्कार और धर्म परिवर्तन के आरोप भी जोड़कर उसे जेल भेज दिया।तिरुवनंतपुरम निगम की ‘सीड बॉल' परियोजना वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
तिरुवनंतपुरम निगम की ‘सीड बॉल’ परियोजना को ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल किया गया है। स्थानीय निकाय की महापौर आर्य. एस. राजेंद्रन ने रविवार को यह जानकारी दी।‘सीड बॉल’ मिट्टी, खाद और बीज को मिलाकर बनाई गई एक छोटी गोल आकृति होती है। यह प्राकृतिक रूप से बीज को संरक्षण और अंकुरण के लिए अनुकूल परिस्थितियां देती है। इससे पौधों को बिना किसी विशेष रोपाई के बढ़ने में मदद मिलती है। राजेंद्रन ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा, इस परियोजना, महापौर और इस पहल में शामिल छात्रों को लंदन स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (आज) से शुरू हो रहा है। यह सत्र सिर्फ चार दिनों का है और एक दिन लगातार 24 घंटे तक विधानसभा की बैठक होगी। इस दौरान सरकार के मंत्री अपने-अपने विभागों का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे।सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 बहुमंजिला फ्लैटों का आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी आज बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित टाइप-सात के 184 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाएंगे।BJP सांसद ने IAF दिवस पर शेयर की पाकिस्तानी विमान की फोटो, कांग्रेस नेता बोले- 25 साल हाल बेहाल
जोधपुर के आसमान में गूंजा भारत का दमखम, 'तरंग शक्ति 2026' में सारंग टीम के हैरतअंगेज करतब ने मचाया रोमांच
'वर्दी फाड़ी, नेमप्लेट तोड़ी, जमीन पर गिराकर पीटा...', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों का छलका दर्द, तीन FIR दर्ज
VIDEO: 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सांसदों को रोका और मारा गया', PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी, बोले- सजा मिलेगी
राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने को INDIA गठबंधन ने मांगा समय, KC वेणुगोपाल बोले- 'राष्ट्रपति भवन से अब तक जवाब नहीं'
© 2026 Times Horizon Private Limited
