LIVEताजा खबर, 10 अक्टूबर 2023 : दिल्ली शराब घोटाला.. बड़ा खुलासा EXCLUSIVE!, इजरायली सेना ने मारे Hamas के 1500 आतंकी

ताजा खबर, 10 अक्टूबर 2023 : दिल्ली शराब घोटाला.. बड़ा खुलासा EXCLUSIVE!, इजरायली सेना ने मारे Hamas के 1500 आतंकी
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 10 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें : हमास के साथ भीषण जंग में उलझे हुए इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने इस दौरान बेंजामिन नेतन्याहू को आश्वासन दिया कि भारत, इस जंग में इजराइल के साथ खड़ा है। भारत किसी भी तरह के आतंकी घटना को सपोर्ट नहीं करता है वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू को बिहार का राजनीतिक कैंसर बताया अब तेजप्रताप का पलटवार सामने आया है कहा- 'शकुनि मामा के बेटे हैं सम्राट..जिन्होंने महाभारत करवाई, उनकी कोई हैसियत नहीं' उधर इजराइल-हमास की जंग के बीच एयर इंडिया (Air India) ने तेल अवीव जाने और वहां से आने वाली उड़ानों पर एक बड़ा ऐलान किया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रि 31 अक्टूबर तक की अपनी फ्लाइट को बिना किसी चार्ज के रीशेड्यूल कर सकते हैं वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 14 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सरकार ने पैक्स और व्यापार मंडलों के लिए चावल को लेकर ऑफर दिया है। साथ ही लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी से संबंधित प्रस्ताव भी पास हुआ है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुण सोसायटी में अमेरिकन नागरिक की मौत
दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंग से संदिग्ध हालात में गिरकर एक अमेरिकी युवक की मौत हो गई,
पढ़ें पूरी खबर दिल्ली शराब घोटाला.. बड़ा खुलासा EXCLUSIVE!
दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को मंगलवार को भी राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उनकी हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया,
पढ़ें पूरी खबरIsrael-Hamas War: इजरायली सेना ने मारे Hamas के 1500 आतंकी
इजराइल के युद्धक विमानों ने युद्ध के चौथे दिन मंगलवार सुबह गाजा सिटी में लगातार बमबारी की जो आतंकवादी संगठन हमास द्वारा संचालित सरकार का केंद्र है,
पढ़ें पूरी खबरतेलंगाना में अमित शाह ने BRS-CONG पर किया डबल अटैक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में 'जन गर्जना सभा' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम केसीआर का लक्ष्य अपने बेटे केटीआर को सीएम बनाना है,
पढ़ें पूरी खबर World Cup 2023 Points Table
World Cup 2023 Points Table (World Cup 2023 अंक तालिका, विश्व कप पॉइंट्स टेबल 2023): 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले 13वें विश्व कप के में 10 टीमें भाग ले रही हैं। जानिए कैसा है अंक तालिका का हाल,
पढ़ें पूरी खबर Hurun India Rich List 2023: भारतीय अमीरों का कमाल
हुरुन की लिस्ट में 1319 भारतीय अरबपति शामिल हैं। इन अमीरों की कुल दौलत बढ़कर 109 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब की संयुक्त जीडीपी से अधिक है,
पढ़ें पूरी खबरIsrael Hamas War: 'हमास' आतंकियों की ट्रेनिंग का Exclusive Video
जराइल और हमास आतंकवादियों के बीच जारी लड़ाई के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि हमास के आतंकी वॉर जोन में प्रैक्टिस (Hamas Training) करते दिख रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबरसंजय सिंह को फिर नहीं मिली राहत, कोर्ट ने बढ़ाई कस्टडी
दिल्ली शराब घोटाले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह की हिरासत 3 दिन के लिए बढ़ा दी है। पांच दिन की ईडी हिरासत खत्म होने के बाद उन्हें आज अदालत में पेश किया गया था।
पढ़ें पूर खबर BJP चीफ सम्राट चौधरी के बयान पर बरसे तेजप्रताप यादव
BJP प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू को बिहार का राजनीतिक कैंसर बताया अब तेजप्रताप का पलटवार सामने आया है कहा- 'शकुनि मामा के बेटे हैं सम्राट..जिन्होंने महाभारत करवाई, उनकी कोई हैसियत नहीं'
पढ़ें पूरी खबर इजराइल-हमास युद्ध के बीच एयर इंडिया का बड़ा ऐलान
यदि आपकी फ्लाइट तेल अवीव के लिए है या वहां से आने का टिकट है तो आप उसे रीशेड्यूल कर सकते हैं और इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।
पढें पूरी खबरहमास G-20 के बिग प्लान में बनेगा रोड़ा !
इंडिया-मिडिल ईस्ट यूरोप कॉरिडोर से भारत, यूएई, सऊदी अरब, इजरायल, जॉर्डन, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन को फायदा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत एक अंतरराष्ट्रीय रेल और शिपिंग मार्ग बनाए जाएंगे। जो एशिया और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे,
पढ़ें पूरी खबरओबीसी आरक्षण को लेकर मप्र सरकार को SC का नोटिस
मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने पर हाई कोर्ट की अंतरिम रोक हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। इस मामले में नवंबर के पहले हफ्ते में सुनवाई होनी है। बता दें, एमपी में इस समय ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत है। इसे बढ़ा कर 27 प्रतिशत करने की अधिसूचना पर हाई कोर्ट ने 2019 में अंतरिम रोक लगाई थी। इस रोक को हटाने के लिए कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है।
विशेषाधिकार समिति के सामने पेश नहीं हुए रमेश बिधूड़ी
आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद मामले में लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी शामिल नहीं हुए। उन्होंने पूर्व व्यस्तताओं का हवाला देते हुए बैठक में शामिल होने से इंकार कर दिया। बता दें, विशेषाधिकार समिति ने रमेश बिधूड़ी को जवाब देने के लिए तलब किया था।
100 रुपये में आदिवासी अफसर लेते हैं 10 पैसे का निर्णय- राहुल गांधी
मध्य प्रदेश के शहडोल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है तो OBC वर्ग के अफसर सिर्फ 5 रुपए का निर्णय लेते हैं। अब आप ये बताइए अगर भारत सरकार 100 रुपए खर्च करती है तो आदिवासी अफसर कितने रुपए का निर्णय लेते हैं? उन्होंने कहा, आदिवासी अफसर 100 रुपए में से सिर्फ 10 पैसे का निर्णय लेते हैं। आदिवासी वर्ग का इससे बड़ा अपमान नहीं किया जा सकता।
भाजपा के सांसदों को टॉर्च लेकर ढूंढ रही जनता- प्रताप सिंह खाचरियावास
राजस्थान चुनाव की घोषणा पर राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कल भाजपा ने जो सीटें घोषित की हैं बहुत अच्छे उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा। पता भी नहीं चलेगा कि ये उम्मीदवार कहां गए। जो सांसद इनके फेल हो गए हैं, जनता उन सांसदों को टॉर्च लेकर ढूंढ रही है उनको टिकट मिला है। इनके 25 सांसद जीते थे सारे गायब हो गए 5 साल में नजर नहीं आए।
तमिलनाडु में किसानों का प्रदर्शन
चेन्नई में तमिलनाडु के किसानों ने धान और गन्ने के लिए न्यूनतम निर्धारित मूल्य सहित अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ ईडी की रेड के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे की मांग की।
रमेश बिधुड़ी मामले में विशेषाधिकार समिति की बैठक
बीजेपी सांसद रमेश बिधुड़ी की अभद्र टिप्पणियों के मामले में लोक सभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक आज होगी। बैठक दोपहर साढ़े बारह बजे से होगी। रमेश बिधुड़ी को मौखिक साक्ष्य देने के लिए बुलाया गया है। लोक सभा स्पीकर ने बिधुड़ी मामले से जुड़ी सभी शिकायतों को प्रिविलेज कमेटी को भेज दिया था। बिधुड़ी और दानिश अली दोनों के खिलाफ शिकायतें मिलीं थीं।
कर्नाटक में सड़क हादसे में सात की मौत
कर्नाटक के होसपेट के पास एक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना दो खनन टिपर लॉरियों और एक क्रूजर के बीच टक्कर से हुई। विजयनगर एसपी श्रीहरि बाबू ने बताया कि क्रूजर में 13 लोग सवार थे और घायलों की हालत गंभीर है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आप विधायक अमानतुल्ला खान के घर ED की छापेमारी
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बाद प्रवर्तन निदेशायल ने पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के परिसरों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, एक टीम अमानतुल्ला खान के घर पर भी पहुंची है।