इलेक्शन

हमारा लक्ष्य शिक्षा और रोजगार, केसीआर का लक्ष्य बेटे को सीएम बनाना- तेलंगाना में अमित शाह ने BRS-CONG पर किया डबल अटैक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 10, 2023, 06:56 PM IST

Telangana Assembly Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में 'जन गर्जना सभा' ​​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम केसीआर का लक्ष्य अपने बेटे केटीआर को सीएम बनाना है।

Image

तेलंगाना में अमित शाह ने बीआरएस पर बोला बड़ा हमला (फोटो- Pti)

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने एक के बाद एक कांग्रेस और बीआरएस पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का उद्देश्य जहां लोगों को शिक्षा और रोजगार देना है, वहीं केसीआर का उद्देश्य अपने बेटे को सीएम बनाना है। केसीआर ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

आदिलाबाद में थे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में 'जन गर्जना सभा' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम केसीआर का लक्ष्य अपने बेटे केटीआर को सीएम बनाना है। अमित शाह ने कहा- "मुख्यमंत्री (के.चंद्रशेखर राव) का एक ही लक्ष्य है - अपने बेटे केटीआर को मुख्यमंत्री बनाना। हमारा लक्ष्य आदिलाबाद के प्रत्येक आदिवासी युवाओं को रोजगार और शिक्षा और किसानों के खेतों में पानी उपलब्ध कराना है।"

कांग्रेस-बीआरएस पर हमला

आगे अमित शाह ने कांग्रेस और बीआरएस पर एक साथ हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और केसीआर कभी देश की रक्षा नहीं कर सकते, तेलंगाना को रजाकारों से बचा नहीं सकते। यहां के रजाकारों से कोई बचा सकता है तो सिर्फ और सिर्फ मोदी जी बचा सकते हैं।

'केसीआर ने पूरे नहीं किए वादे'

केसीआर को कभी भी गरीबों की परवाह नहीं है, वह केवल अपने परिवार की परवाह करते हैं और उनके लिए काम करते हैं। केसीआर ने जितने वादे किये थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। आदिलाबाद में हवाई पट्टी बननी थी, आदिवासी भाई-बहनों को दो बेडरूम के घर देने थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उनके वादे झूठे हैं, और उनके इरादे खराब हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article