नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुण सोसायटी में अमेरिकन नागरिक की मौत, रहता था पत्नी और बच्चे के साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 11:14 PM IST

American citizen Dies in Greatere Noida: दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंग से संदिग्ध हालात में गिरकर एक अमेरिकी युवक की मौत हो गई।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसाइटी (Mahagun Mywoods Society) की 22वीं मंजिल से गिरकर 45 साल के अमेरिकी नागरिक एंथोनी क्रिस्टोफर (Anthony Christopher) की मौत हो गई, बताते हैं कि एंथोनी क्रिस्टोफर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ महागुन सोसायटी में रहता था।

22 वी मंजिल से सदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हुई है, जिस वक्त एंथोनी गिरे, पत्नी घर में मौजूद न होकर सोसाइटी में गई थी, क्रिस्टोफर साल 2020 से इस सोसाइटी में रह रहे थे उन्होंने भारतीय मूल को महिला से शादी की थी।

थाना बिसरख पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तफ्तीश में जुटी, मौत के दौरान घर मे अकेले था मृतक अमेरिकी नागरिक, मृतक अमेरिकी नागरिक NGO में करता था काम वहीं पुलिस जांच कर रही है कि ये आत्महत्या है या हादसा।

पुलिस शिकायत के मुताबिक दिनांक 10.10.2023 को समय करीब 19:40 बजे थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत महागुण माय वुड्स सोसाइटी के सिक्योरिटी मैनेजर नवीन कुमार द्वारा सूचना दी गई कि महागुण माय वुड्स सोसायटी में 22वें फ्लोर से एक व्यक्ति एंथोनी क्रिस्टोफर उम्र करीब 45 वर्ष जो एनजीओ में काम करते थे और यू.एस.ए के रहने वाले है, इनके द्वारा किसी अज्ञात कारणों से 22वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली गयी।

मृतक की पत्नी सैल्युटीना जो भारतीय नागरिक हैं, दोनों महागुन माय वुड्स सोसाइटी में किराए पर रह रहे थे। मौके पर एफएसएल टीम व अन्य उच्च अधिकारीगण मौजूद है। मृतक की पत्नी पेशे से वकील है, पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article