बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से ही राज्य की राजनीति में भारी उथल-पुथल है और सभी पार्टियां अपने हिसाब से इस स्थिति का अपने पक्ष में फायदा उठाने में जुटी हैं इसे लेकर जमकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी भी हो रही है, वहीं जातीय गणना पर लालू यादव के ट्वीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें बिहार की राजनीति का कैंसर (Lalu is political Cancer) बताया था इसपर राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप का पलटवार सामने आया है।
लालू यादव पर सम्राट चौधरी के कैंसर वाले बयान पर बिहार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, 'वह मेरे पिता को निशाना बना रहे हैं... वह (सम्राट चौधरी) दीमक की तरह हैं, और वह धीरे-धीरे बीजेपी को खोखला कर रहे हैं।'
इस बारे में मीडिया के सवाल पूछने पर तेज प्रताप यादव सम्राट चौधरी पर भड़क गए, उन्होंने मंगलवार को कहा कि लालू प्रसाद के सामने सम्राट चौधरी की कोई हैसियत नहीं है, सम्राट चौधरी तो खुद शकुनि मामा के बेटे हैं, जिन्होंने महाभारत करवाई थी गौर हो कि सम्राट चौधरी के पिता का नाम शकुनि चौधरी है।
'प्रदेश में अव्यवस्था फैलाने वाले तंत्र का नाम लालू यादव है'
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार में आतंक राज और गुंडाराज के प्रतीक हैं, प्रदेश में अव्यवस्था फैलाने वाले तंत्र का नाम लालू यादव है , जातीय उन्माद उनका शौक है जिसे वह 1990 से अंजाम देते आ रहे हैं। वहीं लालू ने ट्विटर पर लिखा था की जातीय गणना का विरोध वही लोग कर रहे हैं जो इंसानियत, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक बराबरी के खिलाफ है।
