LIVE

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2026 LIVE: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने हाल ही में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और "सच्ची शांति" केवल एक शक्तिशाली सेना के निर्माण से ही सुनिश्चित हो सकती है, जो सभी खतरों को नियंत्रित करने में सक्षम हो। अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में मारे गए पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम समझौता खत्म करने का ऐलान कर दिया है।

Piyush KumarUpdated Jul 10, 2026, 22:37 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड, राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

आज की ताजा खबर 10 जुलाई 2026 LIVE: ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने हाल ही में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और "सच्ची शांति" केवल एक शक्तिशाली सेना के निर्माण से ही सुनिश्चित हो सकती है, जो सभी खतरों को नियंत्रित करने में सक्षम हो। अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में मारे गए पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम समझौता खत्म करने का ऐलान कर दिया है।

दिल्ली के 1.45 करोड़ मतदाताओं में से एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं, जबकि अब तक 5.75 लाख से अधिक भरे हुए प्रपत्रों को डिजिटल रूप में दर्ज किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। नौ जुलाई को जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1,08,39,896 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। डिजिटल रूप में दर्ज किए गए प्रपत्रों की संख्या 5,75,478 रही, जो कुल मतदाताओं का 3.97 प्रतिशत है। घर-घर जाकर गणना करने का अभियान 30 जून से शुरू हुआ था और यह 29 जुलाई तक जारी रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने राजनाथ सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनाथ सिंह मजबूत और सुरक्षित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में राजनाथ सिंह के योगदान की सराहना की। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राजनाथ सिंह को शासन और प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की गहरी समझ है, जो देश के विकास और सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना भी की।

JUL 10, 2026 22:37 IST

दिल्ली: मालवीय नगर में दो भाईयों पर चाकू, लाठियों से हमला

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में दो भाइयों पर चाकुओं और लाठियों से लैस एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रारंभिक जांच में हमले का कारण पुरानी दुश्मनी बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात की है। सूत्र ने कहा कि पीड़ितों को सिर और अंगों पर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। शिकायत के आधार पर मालवीय नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
JUL 10, 2026 19:02 IST

राम मंदिर चंदा घोटाला: दो और आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट पहुंची अयोध्या पुलिस

राम मंदिर चंदा घोटाला मामले की जांच में जुटी अयोध्या पुलिस ने दो और आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अदालत का रुख किया है। पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दाखिल कर रमा शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव को रिमांड पर देने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच और पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों की रिमांड आवश्यक है। इससे मामले से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं का पता लगाने में मदद मिलेगी।
अयोध्या की संबंधित अदालत ने पुलिस की इस अर्जी पर सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की है।

अब कोर्ट के फैसले के बाद यह स्पष्ट होगा कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड मिलेगी या नहीं। इस मामले में पुलिस लगातार जांच आगे बढ़ा रही है और अब तक कई अहम कार्रवाई कर चुकी है। जांच एजेंसियां पूरे मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
JUL 10, 2026 16:36 IST

पीएम मोदी के स्वागत में तिरंगे की रोशनी से जगमगाया ऑकलैंड का प्रतिष्ठित स्काई टॉवर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के सम्मान में ऑकलैंड का प्रतिष्ठित स्काई टॉवर भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। यह विशेष कदम पीएम मोदी के स्वागत और भारत-न्यूजीलैंड के मजबूत होते संबंधों के प्रतीक के रूप में उठाया गया।
JUL 10, 2026 14:52 IST

पीएम मोदी पहुंचे न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया, जब वे अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण के लिए ऑकलैंड पहुंचे
JUL 10, 2026 11:42 IST

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की बेंच के सामने सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं।
JUL 10, 2026 10:46 IST

हॉस्टल में रात का खाना खाने के बाद 50 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती; जांच जारी

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक सरकारी छात्रावास (हॉस्टल) में कथित तौर पर दूषित भोजन (Food Poisoning) खाने से हड़कंप मच गया। कलबुर्गी जिले के दंडोती स्थित मुरारजी देसाई हॉस्टल में कल रात का खाना (Dinner) खाने के बाद अचानक 50 छात्रों के पेट में तेज दर्द होने लगा, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
JUL 10, 2026 10:25 IST

ऑकलैंड के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया का दौरा समाप्त कर 10 जुलाई को ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) के लिए रवाना हो गए हैं । यह पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला न्यूजीलैंड दौरा है ।
JUL 10, 2026 08:47 IST

पुलिस ने देर रात जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को छोड़ा

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। देर रात लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, ड्रग्स केस में गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया था। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। हालांकि, पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाना पटवारी के खिलाफ पहले से भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

वहीं, इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि उनके भाई के खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। उन्होंने इसे सरकार की "बदले की राजनीति" करार दिया। दिनभर इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।
JUL 10, 2026 07:40 IST

पीएम मोदी ने राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने राजनाथ सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनाथ सिंह मजबूत और सुरक्षित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में राजनाथ सिंह के योगदान की सराहना की। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राजनाथ सिंह को शासन और प्रशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों की गहरी समझ है, जो देश के विकास और सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना भी की।
JUL 10, 2026 06:50 IST

SIR in Delhi: दिल्ली के एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को एसआईआर प्रपत्र उपलब्ध कराये गये

दिल्ली के 1.45 करोड़ मतदाताओं में से एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं, जबकि अब तक 5.75 लाख से अधिक भरे हुए प्रपत्रों को डिजिटल रूप में दर्ज किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। नौ जुलाई को जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1,08,39,896 गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। डिजिटल रूप में दर्ज किए गए प्रपत्रों की संख्या 5,75,478 रही, जो कुल मतदाताओं का 3.97 प्रतिशत है। घर-घर जाकर गणना करने का अभियान 30 जून से शुरू हुआ था और यह 29 जुलाई तक जारी रहेगा।
JUL 10, 2026 06:28 IST

सच्ची शांति केवल एक शक्तिशाली सेना के निर्माण से ही सकती है: किम जोंग

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने हाल ही में सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और "सच्ची शांति" केवल एक शक्तिशाली सेना के निर्माण से ही सुनिश्चित हो सकती है, जो सभी खतरों को नियंत्रित करने में सक्षम हो।
JUL 10, 2026 06:26 IST

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: मशहद में सुपुर्द-ए-खाक हुए अयातुल्ला अली खामेनेई

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में मारे गए पूर्व ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम समझौता खत्म करने का ऐलान कर दिया है।