LIVEताजा खबर, 1 नवंबर 2023 : मध्य प्रदेश में 'मामा' शिवराज बचा ले जायेंगे या कांग्रेस मारेगी बाजी!, छत्तीसगढ़ में कौन मारेगा बाजी, देखें Opinion Poll

ताजा खबर, 1 नवंबर 2023 : मध्य प्रदेश में 'मामा' शिवराज बचा ले जायेंगे या कांग्रेस मारेगी बाजी!, छत्तीसगढ़ में कौन मारेगा बाजी, देखें Opinion Poll
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 1 नवंबर 2023 और बड़ी खबरें : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण में कोटे की मांग पर विरोध-प्रदर्शन तेज होने के बीच बुधवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार मराठाओं को कोटा दिए जाने के पक्ष में है। सीएम की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में प्रस्ताव पारित कर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे से अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने को कहा गया वहीं देश में इस वक्त फोन हैकिंग विवाद को लेकर खासी चर्चा हो रही है, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश की जा रही है वहीं विपक्षी नेताओं के शिकायत सामने आने के बाद बीजेपी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उधर भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल की सफल फायरिंग की है। नौसेना ने बुधवार 1 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस की यह फायरिंग की। नेवी के कई डिस्ट्रॉयर्स पर ब्रह्मोस मिसाइल तैनात की गई है। नौसेना के नीलगिरी, शिवालिक और तलवार क्लास के फ्रिगेट में भी ब्रह्मोस मिसाइल तैनात है वहीं, आज करवाचौथ है। ऐसे में देशभर में इस त्योहार की धूम है, पढ़ें आज की बड़ी और अहम खबरें
छत्तीसगढ़ में कौन मारेगा बाजी, बघेल की वापसी या BJP कर देगी 'खेला'
विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जारी ETG Survey में छत्तीसगढ़ के रुझान में कांग्रेस को 51-59% की बढ़त मिली। वहीं BJP 27-35% पर सीमटी हुई नजर आई। मतलब इस चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी लग रहा है,
पढें पूरी खबर क्या सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि बघेल और टीएस देव के बीच कलह को कांग्रेस ठीक कर पाई है?
ETG Survey के छत्तीसगढ़ को लेकर सर्वे में अनुमान लगाया जा रहा है कि कांग्रेस राज्य की सत्ता को बचाने में कामयाब रह सकती है, ये कहा जा रहा है कि राज्य में सीएम भूपेश बघेल और टीएस देव के बीच कलह को कांग्रेस ठीक कर पाई है?
पढ़ें पूरी खबर राजस्थान में खिलेगा कमल या कांग्रेस इतिहास बदलने में रहेगी कामयाब?
टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी के ओपिनियन पोल में बीजेपी यहां कांग्रेस पर भारी पड़ती दिख रही है। यहां इतिहास बदलता नहीं बल्कि दोहराता दिख रहा है। कांग्रेस सत्ता से बाहर जाती दिख रही है,
पढ़ें पूरी खबर मध्य प्रदेश में 'मामा' शिवराज बचा ले जायेंगे या कांग्रेस मारेगी बाजी!
विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जारी ETG Survey में मध्यप्रदेश के रुझान में कुल 230 सीटों की बात करें तो बीजेपी को 107-115 और कांग्रेस को 112-122 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है,
पढ़ें पूरी खबर राफा क्रॉसिंग के जरिए गाजा से निकलने लगे लोग
दर्जनों विदेशी पासपोर्ट धारक बुधवार को राफा क्रॉसिंग के जरिये गाजा से मिस्र में प्रवेश करते नजर आए। तीन सप्ताह से अधिक समय पहले इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से विदेशी पासपोर्ट धारकों को इस क्षेत्र से बाहर जाने की अनुमति पहली बार दी गई है,
पढ़ें पूरी खबरसमलैंगिक विवाह मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ समीक्षा याचिका दायर
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका दायर की गई, जिसमें शीर्ष अदालत के 17 अक्टूबर के फैसले को चुनौती दी गई, जिसमें समलैंगिक जोड़ों के विवाह या नागरिक संबंध बनाने के अधिकार को मान्यता देने से इनकार कर दिया गया था,
पढें पूरी खबर जब धोनी ने बनाया था बांग्लादेशी प्लेयर्स को उल्लू
एमएस धोनी ने बांग्लादेश के प्लेयर और बंगाली भाषा से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बांग्लादेश के प्लेयर्स को कैसे उल्लू बनाया,
पढ़ें पूरी खबर अक्टूबर में 1.72 लाख करोड़ रु रहा जीएसटी कलेक्शन
वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा है कि अक्टूबर, 2023 के लिए जीएसटी राजस्व अप्रैल, 2023 के बाद दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है,
पढें पूरी खबर SSP ने नहीं उठाया RJD के मंत्री सुरेंद्र यादव का फोन
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव से जुड़ा एक वाकया सामने आया है उनका फोन पटना पुलिस के SSP ने नहीं उठाया, इसे लेकर वीडियो जारी किया है।
पढें पूरी खबर''राहुल गांधी किससे सवाल नहीं करते? वह अपना होमवर्क तो करते नहीं..
राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश की जा रही है, वहीं इसपर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है,
पढ़ें पूरी खबर CM शिंदे बोले-हम कोटा के समर्थन में, थोड़ा समय चाहिए
सर्वदलीय बैठक के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि मराठाओं को संयम बरतना चाहिए, सरकार को आरक्षण लागू करने के वास्ते कानूनी तौर-तरीकों के लिए समय चाहिए। साथ ही जरांगे को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने में सरकार का सहयोग करना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबर हेमंत सोरेन सरकार से NCP विधायक ने वापस लिया समर्थन
झारखंड विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने यह ऐलान किया।
दिवाली से पहले हो सकता है योगी कैबिनेट में फेरबदल!
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अगला पड़ाव 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने खेमेबंदी शुरू कर दी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिवाली से पहले योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।
ब्रह्मोस का सफल परीक्षण
भारतीय नौसेना ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में दोपहर 12:22 बजे 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राजस्थान: कांग्रेस विधायक ने एससी आयोग से दिया इस्तीफा
कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने राजस्थान अनुसूचति जाति आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
भारत-बांग्लादेश ने किया तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन भारतीय सहायता प्राप्त विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये तीन परियोजनाएं हैं- अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल लिंक, खुलना-मोंगला पोर्ट रेल लाइन और बांग्लादेश के रामपाल में मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-II।
मराठा आंदोलन: पुलिस ने 400-500 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
पुणे पुलिस ने कल पुणे शहर में नवले ब्रिज के पास मराठा आरक्षण समर्थक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग 48 को अवरुद्ध करने और टायर जलाने के लिए 400-500 (लगभग) लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुणे पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अब तक 10 लोगों की पहचान की जा चुकी है और अन्य की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया प्रदर्शनकारियों पर सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 143, 146, 188,336 के तहत मामला दर्ज किया गया।
101.50 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर
वंबर के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (LPG) बढ़ा दिये हैं। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG) 101.50 रुपये बढ़ गए हैं। इस कदम का सीधा असर फेस्टिव सीजन में बिकने वाले सामानों पर पड़ेगा।
विधायक आवास में कारों में तोड़फोड़ के तीन आरोपी हिरासत में
महाराष्ट्र के मुंबई के कोलाबा में आकाशवाणी के पास विधायकों के आवास पर कारों में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।