देश

Phone Hacking Row: राहुल गांधी पर भड़की बीजेपी कहा- ''राहुल गांधी किससे सवाल नहीं करते? वह अपना होमवर्क तो करते नहीं..

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 1, 2023, 03:51 PM IST

Phone Hacking Row Update: राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश की जा रही है, वहीं इसपर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Image

फोन हैकिंग विवाद को लेकर खासी चर्चा हो रही है

देश में इस वक्त फोन हैकिंग विवाद को लेकर खासी चर्चा हो रही है, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके फोन को हैक करने की कोशिश की जा रही है वहीं विपक्षी नेताओं के शिकायत सामने आने के बाद बीजेपी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने इस मामले पर कहा कि इस मामले पर एपल (Apple) कंपनी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

वहीं बुधवार को बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद का कहना है, ''राहुल गांधी किससे सवाल नहीं करते? वह अपना होमवर्क नहीं करते... ऐपल ने खुद कहा कि हमने 150 देशों में यह नोटिफिकेशन दे दिया है कि यह बात हमारी जानकारी में आ गई है... 150 देशों में , यह अधिसूचना भेजी गई थी, तो राहुल गांधी इसे प्राप्त करने के लिए चिंतित क्यों हैं? यदि आप इतने चिंतित हैं, तो आपको एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। जब पेगासस मामला हुआ तो राहुल गांधी ने भी आवाज उठाई। सुप्रीम कोर्ट ने एक समिति बनाई और लोगों से पूछा जिन्हें लगा कि पेगासस उनके फोन पर है कि वे अपना फोन जमा करा दें। तब उनमें हिम्मत नहीं थी...

रविशंकर प्रसाद ने इस मामले पर कहा कि इस मामले पर Apple कंपनी को स्पष्टीकरण देना चाहिए वहीं, उन्होंने शिकायतकर्ताओं को सलाह दी कि आप इस मामले पर एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं।

गौर हो कि शशि थरूर,प्रियंका चतुर्वेदी, राघव चड्ढा, महुआ मोइत्रा और असदुद्दीन ओवैसी समेत कई विपक्षी नेताओं ने Apple की तरफ से मिले अलर्ट के आधार पर दावा किया कि मोदी सरकार उनके फोन और ईमेल को हैक करने की कोशिश कर रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article