इलेक्शन

Madhya Pradesh Opinion Poll: मध्य प्रदेश में 'मामा' शिवराज बचा ले जायेंगे या कांग्रेस मारेगी बाजी!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2023, 10:11 PM IST

Madhya Pradesh Opinion Poll: विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जारी ETG Survey में मध्यप्रदेश के रुझान में कुल 230 सीटों की बात करें तो बीजेपी को 107-115 और कांग्रेस को 112-122 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

Image

आंकड़ों के जरिये जानिए कैसे चुनावी सीन बन और बिगड़ रहा है

Madhya Pradesh Opinion Poll: 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, इसमें कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजेपी के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है, 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 7 नवंबर को वोटिंग का पहला राउंड होगा। Times Now नवभारत ने मध्य प्रदेश में ETG रिसर्च के साथ मिलकर मेगा सर्वे किया है।

तीनों राज्यों के हर एक विधानसभा क्षेत्र में किए गए इस सर्वे में आपको एक तय पैटर्न नजर आने वाला है। आंकड़ों के जरिये जानिए कैसे चुनावी सीन बन और बिगड़ रहा है, चुनाव नतीजे तो 3 दिसंबर को पता चलेंगे, लेकिन उससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी के सर्वे से तस्वीर साफ होती दिख रहा है।

जरा निगाह डाल लें कि Times Now नवभारत ETG रिसर्च का मेगा सर्वे क्या अनुमान जता रहा है-

अगर मध्य प्रदेश में आज चुनाव हो तो किसको कितनी सीट ?

कुल सीट 230

BJP 107-115

कांग्रेस 112-122

अन्य 1-3

अगर मध्य प्रदेश में आज चुनाव हो तो किसका कितना वोट प्रतिशत ?

BJP 43.70%

कांग्रेस 44.90%

अन्य 11.40%

अगर मध्य प्रदेश में आज चुनाव हो तो मालवा क्षेत्र में किसको कितनी सीट ?

कुल सीट 66

BJP 18-22

कांग्रेस 43-47

अन्य 0-2

अगर मध्य प्रदेश में आज चुनाव हो तो महाकौशल क्षेत्र में किसको कितनी सीट ?

कुल सीट 38

BJP 16-20

कांग्रेस 18-22

अन्य 0-0

अगर मध्य प्रदेश में आज चुनाव हो तो ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में किसको कितनी सीट ?

कुल सीट 34

BJP 14-18

कांग्रेस 16-20

अन्य 0-0

अगर मध्य प्रदेश में आज चुनाव हो तो मध्य भारत क्षेत्र में किसको कितनी सीट ?

कुल सीट 36

BJP 22-24

कांग्रेस 12-14

अन्य 0-0

अगर मध्य प्रदेश में आज चुनाव हो तो विंध्य क्षेत्र में किसको कितनी सीट ?

कुल सीट 30

BJP 19-21

कांग्रेस 8-10

अन्य 0-1

गौर हो कि मध्य प्रदेश में नामांकन की तारीख खत्म हो गई है तमाम प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं, नामांकन में दिए गए हलफनामे में मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article