क्रिकेट

जब धोनी ने बनाया था बांग्लादेशी प्लेयर्स को उल्लू, बंगाली समझते हुए भी बने रहे नासमझ

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 1, 2023, 05:40 PM IST

एमएस धोनी ने बांग्लादेश के प्लेयर और बंगाली भाषा से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बांग्लादेश के प्लेयर्स को कैसे उल्लू बनाया।

Image

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni ka Bengali Kissa: एमएस धोनी को दुनिया के सबसे शांत और शातिर कप्तानों में से एक माना जाता है। निर्वावाद रूप से दबाव की स्थिति में टीम को जीत की दहलीज पार कराने में धोनी से माहिर दुनिया का और कोई खिलाड़ी नहीं रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो आईपीएल में अपनी कप्तानी से धमाल मचा रहे हैं। पिछले सीजन चेन्नई को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाकर उन्होंने अपनी कप्तानी की काबीलियत साबित कर चुके हैं।

बंगाली जानते हुए भी बने नासमझ

धोनी ने हाल ही में अपनी कप्तानी का एक अनोखा किस्सा साझा किया है। धोनी ने बेहद चालाकी से बंगाली जानते हुए नहीं समझने का नाटक किया और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को उल्लू बनाया था। धोनी ने ये किस्सा साझा करते हुए कहा, मेरी खड़कपुर में रेलवे की जॉब थी तब मेरी बंगाली बहुत अच्छी थी। अभी भी बोलूंगा तो भूल-भाल(सही-गलत) बोलूंगा। पता नहीं किसको बुरा लग जाए। लेकिन मैं बंगाली अच्छी कतरह समझ लेता हूं। आप मेरे बगल में बंगाली बोलोगे तो मैं समझ जाऊंगा।'

एतो बंगाली बूझते पाड़ी

बांग्लादेश के किस्सा साझा करते हुए धोनी ने आगे कहा, हम बांग्लादेश में मैच खेल रहे थे मैं बल्लेबाजी कर रहा था। उनको नहीं पता था कि मुझे बंगाली आती है। विकेटकीपर उधर चिल्लाकर तेज गेंदबाज को बोल रहा था कुछ मुझे पहले से पता था कि वो क्या डालने वाला है। पूरा जब मैच खत्म हुआ तब वो लोग बात कर रहे थे तो मेरा रिएक्शन देखकर बोले, एतो बंगाली बूझते पाड़ी( ये तो बंगाली समझता है।)

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article