पटना

पटना से एक रोचक तस्‍वीर आई सामने SSP ने नहीं उठाया RJD के मंत्री सुरेंद्र यादव का फोन, देखिए ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 1, 2023, 04:47 PM IST

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव से जुड़ा एक वाकया सामने आया है उनका फोन दरभंगा के पुलिस SSP ने नहीं उठाया, इसे लेकर वीडियो जारी किया है।

Image

बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव से जुड़ा एक वाकया सामने आया है

बिहार की राजनीति में भी एक से बढ़कर एक किस्से सामने आते रहते हैं, ताजा मामला बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव (Minister Surendra Yadav) से जुड़ा हुआ है, बताते हैं कि मंत्रीजी ने दरभंगा पुलिस SSP को फोन लगाया पर उनका फोन नहीं उठा इसे लेकर मंत्री बिफर गए और मामले का वीडियो जारी किया है।

गौर हो बताते हैं कि सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव अफसरों के साथ गाली-गलौज करते हैं, अभी हाल में अफसरों को गाली देने के वीडियो वायरल होने के बाद सुशील मोदी ने मंत्री को 'गालीबाज' बताया था, जिस पर अब सुरेंद्र यादव ने पलटवार करते हुए उनको जमकर खरी-खोटी सुनाई थीं, मंत्री ने कहा कि मैं उनको चुनौती देता हूं कि अगर दम है तो मेरे खिलाफ किसी भी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं।

मंत्री सुरेंद्र यादव ने पीएम मोदी पर किया था बड़ा हमला

वहीं बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया था मंत्री सुरेंद्र यादव ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि देश में एक चाय बेचने वाला है उसका प्लेटफार्म का कोई पता ही नहीं है, लेकिन हम दूध बेचते हैं और हमारा पता चिरैयातांड है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article