TS Singh Deo vs Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ में Times Now नवभारत ने ETG रिसर्च के साथ मिलकर मेगा सर्वे किया है। इसके मुताबित कांग्रेस पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है, यानी लग रहा है कि कांग्रेस राज्य की सत्ता को बचाने में कामयाब रह सकती है, ये कहा जा रहा है कि राज्य में सीएम भूपेश बघेल और टीएस देव के बीच कलह को कांग्रेस ठीक कर पाई है?
गौर हो कि राज्य में चुनाव से पहले ही ये कहा जा रहा था कि भूपेश बघेल के लिए यह चुनावी लड़ाई आसान नहीं होने वाली है क्योंकि टीएस सिंहदेव ने बड़े उलटफेर के संकेत दिए थे जिससे ये माना जा रहा था दोनों के अंतर्कलह से कांग्रेस का नुकसान होगा लेकिन ETG Survey के मुताबिक ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
गौर हो कि राज्य में एक सम्मेलन में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि वे कांग्रेस छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहे है हांलाकि बीजेपी के नेतृत्व समेत अन्य दलों से प्रस्ताव मिला था कि मैं उनकी पार्टी में शामिल हो जाऊं लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा।
