आज की ताजा खबर, 1 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं करेगी आम आदमी पार्टी; राज कुंद्रा को ED का नोटिस
आज की ताजा खबर,1 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : चक्रवाती तूफान फेंगल पुडुचेरी को पार करते हुए तमिलनाडु तट से टकरा चुका है। यह 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसका असर आंध्र प्रदेश में भी देखा जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं तो चेन्नई जाने वाली उड़ानों को रद्द किया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया है, उन्हें जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया है। संभल हिंसा में राज्य सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग आज से काम शुरू कर सकता है। न्यायिक आयोग के सदस्य आज संभल का दौरा कर सकते हैं, वहीं कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी आज संभल हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सकता है। महाराष्ट्र के नए सीएम को लेकर सस्पेंस बरकारा है। हालांकि, अजित पवार ने यह जरूर साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा। आज नए सीएम की घोषणा हो सकती है। आगे पढें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के सभी अपडेट्स...
आज की ताजा खबर, 1 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं करेगी आम आदमी पार्टी; राज कुंद्रा को ED का नोटिस
