08 जून 2025 हिंदी न्यूज़: NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा, कोरोना वायरस के आंकड़ों ने डराया, देश में कुल 5755 मामले
- NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा, पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
- दिल्ली: नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में मौत, यौन उत्पीड़न की आशंका
- ट्रंप बोले एलन मस्क करते हैं डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन तो उन्हें भुगतने होने गंभीर परिणाम
- उत्तर रेलवे ने कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन का वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया
वर्ष 2026 में तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में राजग की सरकार बनेगी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वर्ष 2026 में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने मदुरै को ‘परिवर्तन’ का शहर बताया और कहा कि उनकी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बदलाव लाएगा और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को सत्ता से बेदखल करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-अन्नाद्रमुक मिलकर तमिलनाडु में राजग की सरकार बनाएंगे और लोग 2026 के चुनावों में द्रमुक को हराएंगे। शाह ने कहा कि द्रमुक सरकार 100 प्रतिशत विफल रही है।कहां से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? आरा में केंद्रीय मंत्री ने दिया यह जवाब
Bihar Elections: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को आरा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ऐलान किया कि वह बिहार की 243 सीटों से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी पार्टी एनडीए गठबंधन को मजबूती देने के लिए बिहार की 243 सीट पर चुनाव लड़ने का काम करेंगे।चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग पूछते हैं कि आप कहां से चुनाव लड़ेंगे? तो मैं बता दूं कि मैं और मेरी पार्टी एनडीए गठबंधन को मजबूती देने के लिए बिहार की 243 सीट पर... एनडीए के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए, चिराग पासवान हर सीट पर, चिराग पासवान बनकर चुनाव लड़ने का काम करेगा। ऐसे में एनडीए की बड़ी जीत की ओर हम लोग अग्रसर हों ये मेरा लक्ष्य है।
बिहार में कानून का राज, घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी तय : संजय जायसवाल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने और सत्य, न्याय और अहिंसा की धरती बिहार को 'क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया' बना देने के बयान पर भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने जबरदस्त पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज है और अपराध करने के बाद कोई बच नहीं सकता। उसकी गिरफ्तारी तय है।कांग्रेस के तीन विधायकों ने तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली
सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों जी विवेक वेंकट स्वामी, ए लक्ष्मण कुमार और वी श्रीहरि ने रविवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी, विधायक और अन्य नेता मौजूद थे।तीन नए मंत्रियों के शामिल होने से रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर हफ्तों से लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया। यह मंत्रिमंडल विस्तार मंत्रिमंडल में नियुक्तियों और पार्टी पदों के संबंध में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) नेतृत्व के बीच हाल में हुई चर्चा के बाद हुआ है।
मुख्यमंत्री समेत तेलंगाना मंत्रिमंडल की कुल संख्या 18 है। मौजूदा मंत्रिमंडल में तीन नए विधायकों के शामिल होने के साथ ही मंत्रियों की संख्या बढ़ कर अब 15 हो गई। फिलहाल मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त हैं।
मशहूर यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने छोड़ी BJP
बिहार में इस साल होने वाले चुनाव से पहले ही मशहूर यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने फेसबुक लाइव पर आकर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 'मैं अब भाजपा में नहीं हूं।'NDA सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा, पीएम मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत के माध्यम से गरिमा सुनिश्चित करने से लेकर जन धन खातों के जरिए वित्तीय समावेशन तक, विभिन्न पहलों में महिलाओं को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।पीएम मोदी को 'जी-7 समिट' का न्यौता, दुनिया भर में बढ़ती भारत धाक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह इस माह कनाडा में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2025) में शामिल होंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पहली बार टेलीफोन पर हुई बातचीत में पीएम मोदी को इस शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण दिया, जानें क्यों अहम है भारत का इसमें शामिल होना...झारखंड के लिए गुड न्यूज, इस दिन दस्तक दे सकता है मॉनसून
झारखंड में मॉनसून के आगमन की सामान्य तिथि 10 जून है। हालांकि, मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 2010 से झारखंड में मॉनसून का आगमन 12 जून से 25 जून के बीच हो रहा है।कोरोना वायरस के आंकड़ों ने डराया, देश में कुल 5755 मामले
देश मे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और कुल मरीजों की संख्या 5755 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से चार मरीजों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिल नाडु, केरल में एक-एक मौत दर्ज की गई है। जनवरी से लेकर अब तक देश में 59 मौतें हो चुकीं हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में एक्टिव मामले 665 हैं। दिल्ली में इस साल कोरोना से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।बेंगलुरू भगदड़: डीसीपी ने पत्र लिखकर चेताया था
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सम्मान समारोह के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के तीन दिन बाद एक नया खुलासा हुआ है। एक आधिकारिक पत्र से पता चला है कि पुलिस ने जोखिमों के बारे में पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी।रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की आज होगी सगाई
आज यानी रविवार दोपहर 1 बजे भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई होगी। लखनऊ के 5 स्टार होटल सेंट्रम में होने वाले इस कार्यक्रम में अखिलेश यादव समेत कई VIP मेहमान शामिल होंगे। दोनों परिवारों से 300 से अधिक लोग शादी में आने वाले हैं।ठाणे में एक ऊंची इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में शनिवार देर रात 14 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। शील दमकल केंद्र ने आपदा नियंत्रण कक्ष को आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 54 मिनट पर दी। ठाणे नगर निगम में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग मुंब्रा बाईपास के पास स्थित ‘एस के रेजीडेंसी बिल्डिंग’ में ‘ए-विंग’ की चौथी और सातवीं मंजिल के बीच एक ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में लगी थी। उन्होंने कहा, ‘‘आग केवल ‘इलेक्ट्रिकल केबल डक्ट’ तक सीमित रही और कोई आवासीय फ्लैट इसकी चपेट में नहीं आया। घटनास्थल से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का 63 वर्ष की आयु में निधन
तेलंगाना में विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक मगंती गोपीनाथ का रविवार सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। पांच जून को दिल का दौरा पड़ने के बाद गोपीनाथ को एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया कि सुबह पौने छह बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यहां जुबली हिल्स से विधायक गोपीनाथ ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता एवं पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को हराया था। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के पूर्व नेता गोपीनाथ पार्टी की हैदराबाद इकाई के अध्यक्ष रहे थे और 2014 में तेदेपा के टिकट पर जुबली हिल्स से चुने गए थे। वह 2016 में तेदेपा के कई अन्य विधायकों के साथ सत्तारूढ़ बीआरएस (तब टीआरएस) में शामिल हो गए थे। बीआरएस के टिकट पर वह 2018 और 2023 में विधानसभा के लिए फिर से चुने गए।ईरान परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के लिए हुआ तैयार
ईरान अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण को तैयार है। ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा कि चूंकि हम निरीक्षण के लिए तैयार हैं, इसलिए हम राष्ट्रों को ज्ञान, प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक उपलब्धियों से वंचित करना अस्वीकार्य मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईरान हमेशा तार्किक चर्चा सुनने के लिए तैयार है, लेकिन वह कभी भी जबरदस्ती और धौंस को स्वीकार नहीं करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबरट्रंप ने लॉस एंजिलिस में प्रदर्शन रोकने के लिए कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के जवानों को किया तैनात
डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शनों को काबू करने के लिए कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के 2000 जवानों को तैनात करने का आदेश दिया है। विरोध प्रदर्शनों के बाद ट्रम्प ने कहा कि यदि कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूस्कम और लॉस एंजिल्स के मेयर करेन बास अपना काम नहीं कर सकते हैं, जिसके बारे में हर कोई जानता है कि वे नहीं कर सकते हैं, तो संघीय सरकार हस्तक्षेप करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबरकोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को चुनावी रैली को संबोधित करते वक्त मारी गोली, हालत नाजुक
कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को बोगोटा में एक कार्यक्रम में गोली मार दी गई, सीएनएन ने कोलंबियाई राष्ट्रीय पुलिस के बयान का हवाला देते हुए बताया। बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने कहा कि फोंटीबोन जिले में हमला होने के बाद उरीबे को आपातकालीन देखभाल मिल रही है और कोलंबियाई राजधानी का 'संपूर्ण अस्पताल नेटवर्क' अलर्ट पर है, ताकि अगर उन्हें स्थानांतरित करने की आवश्यकता पड़े तो वे सुरक्षित रहें। यहां पढ़ें पूरी खबरप्रियंका चतुर्वेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान को दिखाया आइना
शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने जर्मनी में कहा कि भारत के सशस्त्र बलों ने देश पर बुरी नजर रखने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हम महात्मा की भूमि हैं, हम बुद्ध की भूमि हैं, लेकिन हम कृष्ण की भूमि भी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबरसिद्धू मूसेवाला की इस डॉक्यूमेंट्री पर मचा बवाल
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने इस डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ सख्त आपत्ति जताते हुए डीजीपी महाराष्ट्र और मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन को पत्र लिखा है। यहां पढ़ें पूरी खबरमणिपुर के 5 जिलों में अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट बंद
मणिपुर के पांच जिले इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में सरकार ने अगले 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। सरकार ने राष्ट्र विरोधी और असामाजिक तत्वों की साजिशों और गतिविधियों को विफल करने और शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और सार्वजनिक/निजी संपत्ति को किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचाने के लिए ये कदम उठाया है। यहां पढ़ें पूरी खबरराहुल अपनी कमियों को छिपाने के लिए झूठ, गलत सूचना का सहारा ले रहे हैं: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपनी कमियों को छिपाने के लिए झूठ और गलत सूचना का सहारा लेने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ‘‘लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट’’ था। उन्होंने दावा किया है कि यह ‘‘मैच फिक्सिंग’’ अब बिहार में भी दोहरायी जाएगी और फिर उन जगहों पर भी ऐसा ही किया जाएगा, जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार रही होगी।पंजाब में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने हथियार तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सीमा पार से तस्करी कर लाए गए छह विदेश निर्मित हथियारों को जब्त किया और इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी राजन, परमजीत सिंह और दिनेश कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 19एक्स पिस्तौल, दो .30 बोर पिस्तौल, एक .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल और एक बेरेटा .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।जल विवाद: उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार की याचिका खारिज की
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा को पानी छोड़ने का निर्देश देने से संबंधित छह मई के उसके आदेश को वापस लेने या उसमें संशोधन करने के अनुरोध वाली पंजाब सरकार की याचिका खारिज कर दी है। उच्च न्यायालय ने 26 मई को पंजाब सरकार की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। पंजाब ने उच्च न्यायालय से छह मई को उसके आदेश को वापस लेने या उसमें संशोधन करने का अनुरोध किया था। उच्च न्यायालय ने पंजाब को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के दो मई के फैसले के अनुसार हरियाणा को 4,500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिया था।दिल्ली में नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में मौत, यौन उत्पीड़न की आशंका
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिक चिकित्सकीय जांच के आधार पर यौन उत्पीड़न की आशंका जताई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दयालपुर पुलिस थाने में रात आठ बजकर 41 मिनट पर पीसीआर कॉल आई जिसके बाद नेहरू विहार की गली नंबर दो में एक टीम भेजी गई। टीम ने पाया कि लड़की के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके हैं। अस्पताल में लड़की को मृत घोषित कर दिया गया।ट्रंप बोले एलन मस्क करते हैं डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन तो उन्हें भुगतने होने गंभीर परिणाम
एलन मस्क के साथ अपने टकराव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीछे हटते नजर नहीं आ रहे। उन्होंने शनिवार को साफ किया कि मस्क के साथ रिश्ते को सुधारने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और चेतावनी दी कि अगर मस्क आगामी चुनावों में डेमोक्रेट्स की मदद करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें ‘‘गंभीर परिणामों’’ का सामना करना पड़ सकता है। ट्रंप ने क्रिस्टन वेल्कर को फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा कि उनका मस्क के साथ संबंध सुधारने का कोई इरादा नहीं है। जब उनसे विशेष रूप से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि हां, मुझे ऐसा लगता है।जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन को लेकर अलर्ट, दिल्ली पुलिस सतर्क, 4 हजार जवान तैनात; बॉर्डर पर बढ़ी निगरानी
NLSIU का दीक्षांत समारोह 17 अक्टूबर को, CJI सूर्यकांत होंगे शामिल; सितंबर में विवाद के बाद रद्द हुआ था कार्यक्रम
'वोट चोरी' पर आज भी सियासी संग्राम, राहुल-प्रियंका की हिरासत के विरोध में Black Day का ऐलान; दिल्ली में ही रहेंगे कांग्रेसी सांसद
'पुलिसवालों ने भीड़ से निकाला, नहीं तो...',अंकित कसाना ने सुनाई आपबीती, प्रियंका गांधी के महिला पुलिसकर्मी से भिड़ने का VIDEO वायरल
‘धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्थाओं को FCRA रजिस्ट्रेशन नहीं’, मद्रास हाईकोर्ट ने केंद्र का फैसला रखा बरकरार
© 2026 Times Horizon Private Limited
