आज की ताजा खबर, 08 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा पर, राजनांदगांव में 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
आज की ताजा खबर लाइव, 26 नवंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ ,पार्लियामेंट विंटर सीजन वन्देमातरम, लॉरेन बिश्नोई, इंडिगो फ्लाइट अपडेट, गोवा नाईट क्लब अग्निकांड के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस पर संसद में विशेष चर्चा रविवार से होनी है। लोकसभा में दस घंटे की चर्चा होगी जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। इसका संभवत: समापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं, भारत सरकार 8 से 13 दिसंबर तक नई दिल्ली में अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के लिए यूनेस्को अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र की मेजबानी करेगी।
आज की ताजा खबर, 08 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा पर, राजनांदगांव में 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नूर खान एयर बेस पर सुबियांतो की अगवानी की। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ प्रमुख मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
उनकी यह यात्रा पाकिस्तान और इंडोनेशिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है। राष्ट्रपति सुबियांतो प्रधानमंत्री शहबाज के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वह राष्ट्रपति जरदारी से भी मिलेंगे। इसके अलावा, सेना प्रमुख और रक्षा प्रमुख, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर भी राष्ट्रपति सुबियांतो से मुलाकात करेंगे।
राजनांदगांव में 12 नक्सलियों का आत्मसमर्पण
सबसे अहम सरेंडर सीसी मेंबर रामधेर मज्जी का रहा, जिसने एक AK-47 के साथ हथियार डाल दिए। सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सली संगठन की सबसे बड़ी टूट के रूप में देख रही हैं। उसके साथ DVCM रैंक के चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम ने भी सरेंडर किया। इनमें दो नक्सलियों के पास AK-47 और इंसास राइफल थीं। इसके अलावा ACM स्तर के रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम ने भी आत्मसमर्पण किया। वहीं महिला मिलिशिया से लक्ष्मी, शीला, योगिता, कविता और सागर ने भी पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। नक्सलियों से AK-47, इंसास, SLR, .303 और 30 कार्बाइन जैसे हथियार बरामद हुए हैं।
जब वंदे मातरम् के 100 साल पूरे हुए थे तब संविधान का गला घोंट दिया गया था: प्रधानमंत्री मोदी
उन्होंने सदन में, राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर आयोजित विशेष चर्चा की शुरुआत करते हुए यह भी कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन का स्वर बन गया था, हर भारतीय का संकल्प बन गया था।
मोदी ने कहा, 'जिस मंत्र ने, जिस जयघोष ने देश की आज़ादी के आंदोलन को ऊर्जा और प्रेरणा दी थी, त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था, उस वंदे मातरम् का पुण्य स्मरण करना इस सदन में हम सबका बहुत बड़ा सौभाग्य है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं।'
उन्होंने कहा, 'वंदे मातरम् की 150 वर्ष की यात्रा अनेक पड़ावों से गुजरी है, लेकिन जब वंदे मातरम् के 50 वर्ष हुए थे, तब देश गुलामी में जीने के लिए मजबूर था। जब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था और जब वंदे मातरम् का अत्यंत उत्तम पर्व होना चाहिए था, तब भारत के संविधान का गला घोंट दिया गया था।'
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देशभक्ति के लिए जीने-मरने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया था।
उन्होंने कहा, 'जिस वंदे मातरम् गीत ने देश को आजादी की ऊर्जा दी थी, उसके 100 वर्ष पूरे होने पर हमारे इतिहास का एक काला कालखंड दुर्भाग्य से उजागर हो गया।'
मेरठ में विवादित वीडियो पोस्ट करने के आरोप में महिला चिकित्सक हिरासत में
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: कुख्यात नक्सली रामधेर मज्जी ने किया सरेंडर
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: जनजातीय समुदाय को हेमंत सरकार देगी बड़ा तोहफा
इसके पूर्व सरहुल और करम पर्व पर भी दो दिवसीय अवकाश की घोषणा इसी सरकार के कार्यकाल में हुई है। इसके साथ ही सोमवार को कैबिनेट की बैठक में पेसा एक्ट को लेकर भी प्रस्ताव पेश हो सकता है। एक दर्जन से अधिक अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट विचार करेगी।
