आज की ताजा खबर, 05 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़: बांग्लादेश में तख्तापलट का अंदेशा, पीएम हसीना ने ढाका छोड़ा, 'डेथ चैंबर' बन गए हैं कोचिंग सेंटर, ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग में छात्रों की मौत मामले पर SC की बड़ी टिप्पणी
आज की ताजा खबर, 05 अगस्त 2024 हिंदी न्यूज़: बांग्लादेश में तख्तापलट का अंदेशा, पीएम हसीना ने ढाका छोड़ा, 'डेथ चैंबर' बन गए हैं कोचिंग सेंटर, ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग में छात्रों की मौत मामले पर SC की बड़ी टिप्पणी
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग के UPSC के स्टूडेंट्स की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा को लेकर स्वतः संज्ञान लेकर केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि-कोचिंग सेंटर बच्चों के जिंदगी से खेल रहे हैं, कोचिंग सेंटर डेथ चैंबर (Students Death Chambers) बन गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार और दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर पूछा कि कोचिंग सेंटरों मे क्या सेफ्टी के नियम लागू किए गए है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (MCD) में 10 'एल्डरमेन' को नामित करने के दिल्ली के उपराज्यपाल के फैसले को बरकरार रखा है। इस फैसले को उप-राज्यपाल के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की यह दलील खारिज कर दी कि उपराज्यपाल एमसीडी में ‘एल्डरमैन’ नामित करने के संबंध में मंत्री परिषद की सलाह मानने के लिए बाध्य हैं। शीर्ष अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में उपराज्यपाल द्वारा नामित एल्डरमैन की नियुक्तियों को चुनौती दी थी।
बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में सावन के तीसरे सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों के वाहन पर लगा DJ हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, हादसे में कई झुलस भी गए हैं, घटना के बाद से वहां हड़कंप है। बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों के बीच फिर हिंसा भड़क उठी है। रविवार को भीषण झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित 97 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। इसके चलते अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी और अनिश्चितकाल के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया।
हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ में कम से कम 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 31 जुलाई की रात को कुल्लू के निरमंड, सैंज और मलाना, मंडी के पधर और शिमला के रामपुर उपखंड में बादल फटने की घटनाओं के बाद 40 से अधिक लोग लापता हैं।
आज की ताजा खबर: बांग्लादेश में तख्तापलट का अंदेशा, पीएम हसीना ने ढाका छोड़ा
आज की ताजा खबर: आशा किरण आश्रय गृह में मौत पर दिल्ली HC की तल्ख टिप्पणी
आज की ताजा खबर: Wayanad landslide: पीड़ितों के घरों में बढ़े चोरी के मामले
आज की ताजा खबर: 'डेथ चैंबर' बन गए हैं कोचिंग सेंटर, छात्रों की मौत मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल को इस मामले मे कोर्ट की सहायता करने को कहा ।
