ताजा खबर : Taza Khabar, 04 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: MP के सीधी में पेशाब कांड पर सियासत
ग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने इस मसले को मुद्दा बनाने की कोशिश की। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "केस को दो दिन हो गए हैं और कोई एक्शन न लिया गया। सीएम सिर्फ ट्वीट कर रहे हैं। कहां गया बुलडोजर?" हालांकि, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा है कि हम अपराधी को किसी भी कीमत पर छोड़ेंगे नहीं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: अब ये चुनेंगे टीम इंडिया
अजीत अगरकर मंगलवार को अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के साथ वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए और उनकी वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति हो गई है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: महज थोड़ी ही बारिश में तलाब बन गया गुरूग्राम
गुरुग्राम में मानसून की बारिश कहीं राहत तो किसी के लिए मुसीबत का सबब बन गई, शहर में जलजमाव से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: राजस्थान में अब पेपर लीक मामलों में होगी उम्रकैद
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बताया है कि पेपर लीक के खिलाफ बनाए गए कानून में भी अधिकतम सजा का प्रावधान उम्रकैद करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में बिल लाने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: MP:आदिवासी युवक पर पेशाब मामला, वीडियो हुआ वायरल
मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना सोशल मीडिया में वायरल हो रही है आदिवासी के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत करने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है वहीं शिवराज सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। पढें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: France दंगों के बीच मौलाना तौहिदी का बयान क्यों हो रहा वायरल ?
फ्रांस में जारी दंगों के बीच सोशल मीडिया पर इस्लामी मौलाना मोहम्मद तौहिदी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: अजित ने 'खोला' NCP का नया दफ्तर
चाचा शरद की यह टिप्पणी भतीजे अजित और एनसीपी के आठ बाकी विधायकों के महाराष्ट्र की शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में शामिल होने के दो दिन बाद आई है। अजित पवार वाले गुट ने भी जयंत पाटिल को एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। पढें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा
हजारीबाग के पदमा प्रखंड के रोमी में मंगलवार को बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित सुमो कुएं में गिर गई, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: Afghanistan में महिला अधिकारों पर फिर लगाम!
अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों पर एक बार फिर से लगाम लगा दी गई है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: अनुच्छेद 370 अतीत की बात, फैसला वापस नहीं लिया जा सकता
2010 बैच के अधिकारी फैसल को अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने और जम्मू कश्मीर राज्य को केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के एक वर्ष से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया था, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: बीजेपी में बड़ा फेरबदल, कई नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव से ठीक पहले संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कई नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: महाराष्ट्र के हर जिले में जनसभा करेंगे उद्धव
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी नेताओं के साथ हुई बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी करने को कहा है। उद्धव ठाकरे इसको लेकर महाराष्ट्र के हर जिले में जनसभा करेंगे।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: पीएम मोदी ने एससीओ बैठक को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि हम अपने संबंधों में नया अध्याय जोड़ रहे हैं। इस संगठन का जोर दुनिया में शांति, समृद्धि और विकास पर होना चाहिए। हमारा सिद्धांत पूरे विश्व को एक परिवार मानने का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम इस क्षेत्र को एक परिवार मानते हैं। बता दें कि एससीओ की अध्यक्षता भारत के पास है।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: इस्लामाबाद कोर्ट से इमरान खान को बड़ी राहत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना केस में बड़ी राहत मिली है। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे इमरान खान के खिलाफ मामले को मंगलवार को इस्लामाबाद कोर्ट ने अस्वीकार्य करार दिया है। बता दें, इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस आमिर फारुक ने यह फैसला सुनाया है।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: ED के सामने पेश हुईं टीना अंबानी
उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी आज मुंबई में ईडी के सामने पेश हुईं। कल FEMA मामले में अनिल अंबानी का बयान दर्ज किया गया था।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: करगिल में आए भूकंप के झटके
आज सुबह लगभग 7:38 बजे कारगिल, लद्दाख से 401 किमी उत्तर में भूकंप के झटके आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार - अजय आलोक
भाजपा नेता अजय आलोक ने बड़ा दावा किया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि अगले 10 से 15 दिन में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा, 13 तारीख को रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को कोर्ट के सामने पेश होना है। इस दौरान सीबीआई तीनों की कस्टडी की मांग करेगी, अगर कोर्ट कस्टडी देता है तो नीतीश कुमार इस्तीफा दे देंगे।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब 19 किलोग्राम वाले कर्मिशयल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: खालिस्तानियों ने फिर की शर्मनाक हरकत
अमेरिका में खालिस्तानियों ने शर्मनाक हरकत की है। इन्होंने सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास में आग लगाने के प्रयास किया है। इस घटना की अमेरिका ने कड़े शब्दों में निंदा की है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI)घटना की जांच में जुट गई है। अमेरिका का कहना है कि वह कथित उपद्रव एवं आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है। रिपोर्टों में कहा गया है कि खालिस्तानी चरमपंथियों ने रात के समय करीब दो बजे दूतावास में आल लगाई लेकिन सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने इस आग पर जल्द ही काबू पा लिया।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: महाराष्ट्र के ट्रिपल इंजन सरकार पर टीएस सिंह देव का हमला
महाराष्ट्र में हुई सियासी उठापटक और अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने ट्रिपल इंजन सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, इंजन कमजोर होंगे इसलिए 3 लग रहे हैं। हम तो सहयोगी डिब्बों की तरह मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में काम कर रहे हैं। वहां शायद इंजन में कुछ कमजोरी है जिसके चलते भाजपा को जरूरत पड़ रही है।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: SCO मीटिंग आज
पीएम मोदी आज शंघाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक की मेजबानी करेंगे। इस डिजिटल माध्यम से होने वाली इस बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल होंगे। बैठक दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होने की संभावना है।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: एनसीपी में बगावत के लिए शरद पवार जिम्मेदार: रघुबर दास
झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर दास ने एनसीपी नेता शरद पवार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, एनसीपी पार्टी में अजित पवार व अन्य नेताओं की बगावत के लिए शरद पवार जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, वह पार्टी को वंशवाद के आधार पर चलाने की कोशिश कर रहे थे। जो नए भारत के लोगों को स्वीकार्य नहीं है।आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: अब ट्वीटडेक को भी करना होगा वैरिफाई
ट्विटर यूजर्स को अब ट्वीटडेक का उपयोग करने के लिए उसे भी वैरिफाई कराने की जरूरत होगी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर का हवाला देते हुए सोशल मीडिया कंपनी ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि यह बदलाव 30 दिनों में प्रभावी होगा।
आज की ताजा खबर 04 जुलाई 2023 LIVE: झांसी में तीन जिंदा जले
उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां शोरूम में आग लगने के कारण तीन लोगों के जिंदा जलने की खबर है।'लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं सांसदों को हिरासत में लेना, बातचीत से इंकार करना', मार्च पर सरकार के तरीके पर पायलट ने जताई चिंता
अभी सच सामने आना बाकी...धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ? डोना पाउला स्थित घर से जुड़ा सस्पेंस, केस दर्ज
By Election Results 2026 LIVE Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच नंदीग्राम, रेजीनगर सीट पर मतगणना जारी, आज आएंगे 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे
INDIA ब्लॉक आज भी करेगा विरोध मार्च, शाम 3 बजे संसद की संविधान सभा में विपक्ष की बैठक, बनेगी आगे की रणनीति
'धन्यवाद राहुल, यह सचमुच में परेशान करने वाला है', एलन मस्क ने राहुल गांधी को किस बात के लिए कहा 'थैंक्यू'
© 2026 Times Horizon Private Limited
