LIVEआज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 02 अप्रैल 2024: ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 112 उम्मीदवारों की घोषणा की, सुप्रीम कोर्ट से लगी रामदेव को फटकार

आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 02 अप्रैल 2024: ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 112 उम्मीदवारों की घोषणा की, सुप्रीम कोर्ट से लगी रामदेव को फटकार
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 02 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: भाजपा ने ओडिशा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 112 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अंतिम मुहर लगने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। उच्चतम न्यायालय ने भ्रामक विज्ञापन मामले में अनुपालन को लेकर उचित हलफनामा दायर नहीं करके और ‘‘हर सीमा को तोड़कर पूरी तरह से अवज्ञा’’ करने के लिए योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण के प्रति मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। न्यायालय ने पतंजलि के प्रबंध निदेशक के इस बयान को भी खारिज कर दिया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री (जादुई उपचार) अधिनियम पुराना है। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने मंगलवार को कहा, ‘‘केवल उच्चतम न्यायालय ही नहीं, इस देश की सभी अदालतों द्वारा पारित हर आदेश का सम्मान किया जाना चाहिए... यह पूरी तरह से अवज्ञा है।’’ आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
RCB vs LSG Live Score Today Match
pseb.ac.in, 5th Result 2024 Link Activated Today
दिल्ली जल बोर्ड ठेके के बदले मिली रिश्वत अधिकारियों,
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ भ्रष्टाचार के नए आरोप लगाए। केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के एक पूर्व मुख्य अभियंता ने विभाग में अपने सहयोगियों और दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी को रिश्वत के दो करोड़ रुपये चुनावी चंदे के रूप में ‘हस्तांतरित’ किए थे।
जम्मू कश्मीर में प्रवर्तन निदेशालय ने 1.56 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में 1.56 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जांच एजेंसी ने कहा कि कुर्क संपत्तियों में 6,000 वर्ग फुट से अधिक की जमीन, दो मंजिला आवासीय इमारत और नियामत अली भट का एक वाहन शामिल है।
बंगाल: खदान में हादसे में दो श्रमिकों की हुई मौत
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कंपनी की एक खदान में मंगलवार को काम करने के दौरान एक हादसे में दो संविदा कर्मियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना दोपहर में रानीगंज के सोदपुर क्षेत्र में चिनाकुरी खदान नंबर एक में हुई।
जनता का मिजाज बदल गया है, यह अब मोदी के खिलाफ है : शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि जनता का मिजाज बदल गया है और अब यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ है। पवार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी ने एक ‘‘छोटे’’ द्वीप (कच्चातिवु) पर दावा छोड़ने और इसे श्रीलंका को देने के लिए तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार पर हमला किया, लेकिन वह चीन द्वारा भारतीय भूमि के बड़े हिस्से का अतिक्रमण करने पर चुप्पी साधे हुए हैं।
आगरा सुरक्षित सीट से सुरेशचंद्र कर्दम सपा प्रत्याशी घोषित
समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगरा सुरक्षित सीट से सुरेशचंद्र कर्दम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भाजपा ने प्रो.एसपी सिंह बघेल को और बसपा ने पूजा अमरोही को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन से आगरा सुरक्षित सीट सपा को मिली है। सपा ने सोमवार रात को आगरा सुरक्षित सीट से सुरेशचंद्र कर्दम को प्रत्याशी घोषित किया। सुरेशचंद्र कर्दम वर्ष 2000 में बहुजन समाज पार्टी से आगरा नगर निगम के महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं ओर दूसरे स्थान पर रहे थे।
कितनी है अरुण गोविल की संपत्ति
Arun Govil Net Worth: रामानंद सागर के रामायण में राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल इस बार बीजेपी के टिकट पर मेरठ से चुनावी मैदान में हैं। अरुण गोविल ने अपना नामंकन पत्र भरकर जमा कर दिया है। अरुण गोविल ने अपने हलफनामे में संपत्ति से लेकर अपनी शिक्षा तक की सारी जानकारी दी है।
पढ़ें पूरी खबरअरुणाचल : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया
अरुणाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने घोषणापत्र में युवाओं के लिए नौकरियों का वादा करने के अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। घोषणापत्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी ने कहा कि इसे लोगों के विचारों, राय और शिकायतों पर विचार करने के बाद तैयार किया गया है।
गोवा सरकार ने लू को लेकर परामर्श जारी किया
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गोवा के आठ अप्रैल तक प्रचंड लू की चपेट में रहने की संभावना जताई है, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने मंगलवार को लोगों के लिए परामर्श जारी किया।सरकार ने कहा, ‘‘ गोवा के स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय ने प्रचंड गर्मी/लू संबंधी परामर्श जारी किया है। यदि आप लू लगने के लक्षणों को महसूस कर रहे हैं तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल से सहायता लें।’’
सिद्धरमैया व अमित शाह में तकरार
केंद्र द्वारा कर्नाटक को कथित तौर पर सूखा राहत राशि जारी नहीं करने को लेकर मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी नोकझोंक हुई।सिद्धरमैया ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर राज्य के लोगों को धोखा देने और उनके साथ अन्याय करने का आरोप लगाया, वहीं शाह ने राहत के लिए प्रस्ताव भेजने में राज्य की कांग्रेस सरकार की ओर से देरी का आरोप लगाया।
निर्वाचन आयोग ने ओडिशा सरकार को दो डीएम, पांच एसपी के तबादला का निर्देश दिया
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को ओडिशा सरकार को दो जिलाधिकारियों, पांच पुलिस अधीक्षकों और एक पुलिस महानिरीक्षक समेत आठ अधिकारियों का तबादला करने का आदेश दिया। आयोग के सचिव राकेश कुमार ने ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना को लिखे पत्र में कहा कि उक्त अधिकारियों का तबादला चुनाव से अतिरिक्त कार्यों के लिए किया जाए।
उत्तर प्रदेश के मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने किया नामांकन
दूरदर्शन पर पूर्व में प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने मंगलवार को मेरठ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के तौर पर नामांकनपत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान गोविल के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा : मोदी
विपक्ष पर भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि चुनाव के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करते हुए यहां 'विजय शंखनाद' रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ''तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा। यह गारंटी मैं आपको देने आया हूं।''
कांग्रेस ने 17 और प्रत्याशी घोषित किए
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 17 और उम्मीदवार घोषित किए जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर एवं एम एम पल्लम राजू तथा पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की 11वीं सूची में आंध्र प्रदेश से पांच, बिहार से तीन, ओडिशा से आठ और पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार का नाम शामिल है। पार्टी ने बिहार के कटिहार से एक बार फिर अनवर को उम्मीदवार बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार दुलालचंद गोस्वामी ने पराजित किया था। एक बार फिर से उनका मुकाबला गोस्वामी से होगा।
संजय सिंह को मिली बेल
आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को उत्पाद शुल्क नीति अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमे की सुनवाई के दौरान जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है।
पढे़ं पूरी खबरआम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक आज सुनीता केजरीवाल से करेंगे मुलाकात
आम आदमी पार्टी (पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा के विधायक मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आप नेता जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचेंगे। कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद, सुनीता उसी तरह डिजिटल ब्रीफिंग कर रही हैं, जो हिरासत में लिए जाने से पहले वह किया करती थीं।
पिछले 10 सालों में उत्तराखंड में जितना विकास हुआ, उतना आजादी के बाद भी नहीं हुआ- पीएम मोदी
11 बजे लंच, 3 लोगों से 30 मिनट मुलाकात, जानें केजरीवाल का तिहाड़ शेड्यूल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पहले ED ने दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Liquor Policy Case) में PMLA के तहत गिरफ्तार किया। अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत पर दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबरOdisha Assembly Elections : ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का एलान
AAP नेता आतिशी का दावा, 'बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना ED कर लेगी गिरफ्तार
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने उनसे शामिल होने के लिए संपर्क किया था। आतिशी ने कहा कि ऐसा ना करने पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार करने की बात कही गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबरभ्रामक विज्ञापनों पर बाबा रामदेव को SC से फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भ्रामक विज्ञापनों पर दिए गए अपने आदेश का पालन नहीं करने पर योग गुरु बाबा रामदेव को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि अदालत के आदेश को गंभीरता से लीजिए। आप देश की सेवा करने का बहाना मत बनाइए। कोर्ट ने पतंजलि के रवैये से नाराजगी जताते हुए कहा कि वह उसके जवाब से संतुष्ट नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर