LIVEआज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 01 दिसंबर 2023: पायलट और गहलोत को लेकर ये क्या बोल गए भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा?

आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 01 दिसंबर 2023: पायलट और गहलोत को लेकर ये क्या बोल गए भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा?
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 01 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के एग्जिट पोल से साफ हो गया है कि कहां किस पार्टी की सरकार बन रही है। लेकिन यह नतीजा नहीं है। तीन दिसंबर को वोटों की गिनती से ही नतीजे का पता चलेगा। राजस्थान में एक बार फिर सत्ता में परिवर्तन होते दिख रहा है तो तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को खुशखबरी मिली है। मध्य प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाती नजर आ रही है। जबकि मिजोरम में पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। वहीं भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने दावा किया है कि कांग्रेस में तो सिर्फ दो ही फेस है जिसमें से भी एक फेस- सचिन पायलट को अशोक गहलोत ने जमीन में गाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजस्थान में 120 से 130 सीट जीत रही है। देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-
सुप्रीम कोर्ट ने ऐप-आधारित एग्रीगेटर्स पर जनहित याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें ऐप-आधारित एग्रीगेटर सेवाओं के लिए नियम बनाने के लिए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को निर्देश देने की मांग की गई थी। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, 'हमें आपकी याचिका पर विचार क्यों करना चाहिए? कभी-कभी, खतरा यह होता है कि इन सामाजिक कार्यकर्ताओं को वास्तव में कुछ व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा प्रेरित किया जाता है। ऐसा व्यक्ति जो सीधे तौर पर पीड़ित है, यहां आकर कहे कि हमें एग्रीगेटर्स के लिए नियम बनाने चाहिए।' पीठ में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि वह सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले याचिकाकर्ता के आदेश पर संविधान के अनुच्छेद-32 के तहत दायर रिट याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं।
उत्तराखंड में सुरंग में फंसे ओडिशा के पांच श्रमिकों में से चार अपने प्रदेश लौटे
उत्तराखंड में सिलक्यारा सुरंग में फंसे ओडिशा के पांच श्रमिकों में से चार श्रमिक शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर लौट आए जिनका राज्य सरकार की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। चारों श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य राज्य के श्रम मंत्री सारदा प्रसाद नायक और श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ दोपहर करीब एक बजे यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। अधिकारियों ने कहा कि एक श्रमिक उत्तराखंड में अपने रिश्तेदार के घर रुका गया और वह बाद में लौट आएगा। उत्तराखंड में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा सुरंग में 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों में से ओडिशा के पांच श्रमिक भी शामिल थे। इन श्रमिकों को 28 नवंबर की शाम को सुरंग से सकुशल निकाल लिया गया था। सुरंग से सकुशल लौटे ओडिशा के पांच श्रमिकों में मयूरभंज जिले के राजू नायक, धीरेन नायक और विश्वेश्वर नायक, नबरंगपुर के भगवान बत्रा और भद्रक जिले के तपन मंडल शामिल हैं। तपन के अलावा चार श्रमिक ओडिशा लौट आए हैं।
'भारत नक्सलवाद को खत्म करने के कगार पर', बोले अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारत नक्सलवाद को खत्म करने के कगार पर है और इस बात पर जोर दिया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस लड़ाई को जीतने के लिए 'प्रतिबद्ध' है। शाह यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 59वें स्थापना दिवस समारोह में जवानों को संबोधित कर रहे थे। लगभग 2.65 लाख कर्मियों वाले अर्द्धसैन्य बल का गठन 1965 में आज ही के दिन किया गया था। शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में नक्सली हिंसा की घटनाओं में 52 प्रतिशत की कमी आई है, इन घटनाओं में होने वाली मौतों में 70 प्रतिशत की कमी आई है और प्रभावित जिलों की संख्या 96 से घटकर 45 रह गई है। उन्होंने कहा कि वामपंथ उग्रवाद प्रभावित थाना क्षेत्रों की संख्या 495 से घटकर 176 हो गई है। गृह मंत्री ने कहा, 'बीएसएफ, सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) और आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) जैसे बलों द्वारा एलडब्ल्यूई (वामपंथी उग्रवाद) के खिलाफ आखिरी प्रहार किया जा रहा है। हम देश में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
चुनावी नतीजों को लेकर किरोड़ीलाल मीणा का बड़ा दावा
राज्यसभा सांसद और सवाई माधोपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने विधानसभा चुनाव के नतीजे से पहले ये दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा 120 से 130 सीट जीत रही है। उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में ये दावा किया कि अशोक गहलोत सरकार के 95 फीसदी मंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाएंगे।
पढ़ें पूरी खबरनौसैन्य पोत में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना ने महिलाकर्मियों के लिए 'सभी भूमिकाएं-सभी रैंक' के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप नौसैन्य पोत में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर की नियुक्ति की है। नौसेना दिवस से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एडमिरल कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने पिछले एक साल में रणनीतिक जलक्षेत्र में उच्च स्तर की अभियानगत गतिशीलता बनाए रखी है। उन्होंने कहा, 'हमारे जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने उच्च स्तर की अभियानगत गतिशीलता बनाए रखी है।' हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर नजर रखती है। उन्होंने कहा, 'सैन्य, राजनयिक मिशन से संबंधित अभियानों को अंजाम देते हुए हमारे जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने उच्च स्तर की अभियानगत गतिशीलता बनाए रखी है।'
पीएम मोदी ने नगालैंड के स्थापना दिवस पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नगालैंड के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को राज्यवासियों को बधाई दी और पूर्वोत्तर के इस राज्य की प्रगति की कामना की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। राज्य के आकर्षक इतिहास, रंगीन त्योहारों और गर्मजोशी से भरे लोगों की बहुत प्रशंसा की जाती है। यह दिवस विकास और सफलता की दिशा में नगालैंड की यात्रा को मजबूती प्रदान करे।' देश के पूर्वोत्तर में सीमा पर स्थित नगालैंड विविधता से परिपूर्ण राज्य है और यहां कई आदिवासी समूह रहते हैं। यह 1963 में भारत का 16वां राज्य बना।
11 भाजपा विधायकों के खिलाफ शिकायत दर्ज
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 विधायकों के खिलाफ इस सप्ताह की शुरुआत में विधानसभा परिसर में धरने के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। संसदीय कार्य मंत्री शोभोंदेब चटर्जी ने कहा कि ये शिकायतें तृणमूल कांग्रेस विधायक दल की ओर से दर्ज करायी गई हैं।
पढ़ें पूरी खबरजनता के पास 2000 रुपए के कुल 9760 करोड़ रुपए के नोट अब भी मौजूद:RBI
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये के करीब 97.26 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं, जबकि ऐसे 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास मौजूद हैं। आरबीआई ने 19 मई को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। रिजर्व बैंक की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर चलन में रहे 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। 30 नवंबर 2023 को यह घटकर 9,760 करोड़ रुपये रह गया। आरबीआई के मुताबिक, इस तरह 19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2,000 रुपये के कुल नोट में से 97.26 प्रतिशत से अधिक अब वापस आ चुके हैं। बयान में कहा गया कि 2,000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। लोग देश भर में आरबीआई के 19 कार्यालयों में 2,000 रुपये के बैंक नोट जमा करा सकते हैं या उन्हें बदल सकते हैं। लोग अपने 2,000 रुपये के नोट सीधे अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए उन्हें बीमाकृत डाक के जरिए रिजर्व बैंक के निर्दिष्ट क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकते हैं। इन नोट को बदलने या बैंक खातों में जमा कराने की समय सीमा पहले 30 सितंबर थी। बाद में यह समयसीमा सात अक्टूबर तक बढ़ा दी गई। बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय दोनों सेवाएं सात अक्टूबर को बंद कर दी गई थीं।
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में डिवीजन, डिस्टिंक्शन नहीं देगा CBSE
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में अब कोई डिवीजन (श्रेणी) या डिस्टिंक्शन (विशेष योग्यता) नहीं दी जाएगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक सान्याम भारद्वाज ने कहा कि कुल मिलाकर कोई श्रेणी, विशेष योग्यता या कुल प्राप्तांक नहीं दिए जाएंगे। यदि किसी अभ्यर्थी ने पांच से अधिक विषयों में परीक्षा दी है तो उसे प्रवेश देने वाला संस्थान या नियोक्ता, उसके लिए सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों पर विचार करने का फैसला कर सकता है। भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड अंक प्रतिशत की गणना नहीं करता, उसकी घोषणा नहीं करता या सूचना नहीं देता। उन्होंने कहा कि यदि उच्च शिक्षा या रोजगार के लिए अंक प्रतिशत आवश्यक है तो गणना प्रवेश देने वाले संस्थान या नियोक्ता द्वारा की जा सकती है। इससे पहले, सीबीएसई स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के उद्देश्य से वरीयता सूची जारी करने की परिपाटी भी समाप्त कर चुका है।
हमारी इकाइयां राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तैनात हैं-नौसेना प्रमुख
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि पिछले एक साल में, हमारे जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों ने उच्च स्तर की अभियानगत गतिशीलता बनाए रखी है।हमारी इकाइयां हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा और इनके विस्तार के लिए पूरे हिंद महासागर क्षेत्र तथा उससे आगे मिशन पर तैनात हैं। नौसेना की अभियानगत तैनाती संतोषजनक है क्योंकि हमारे पोत लगातार हिंद प्रशांत में मौजूद हैं। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार 'यथास्थिति' को चुनौती देने का रहा है कि नौसेना भविष्य में आकांक्षात्मक पथ पर बनी रहे। भारतीय नौसेना संयुक्तता और एकजुटता के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अग्निपथ योजना का कार्यान्वयन अत्यंत आवश्यक परिवर्तनकारी बदलाव है। भारतीय नौसेना ने नौसैन्य पोत में पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त की।
उत्तरकाशी सुरंग हादसे में निकाले गए 41 श्रमिकों में से 5 बिहार के हैं, जो पटना हवाई अड्डे पहुंचे। बिहार के श्रम मंत्री सुरेंद्र राम ने उनका स्वागत किया।
उत्तराखंड डीजीपी IPS अशोक कुमार की शानदार विदाई
उत्तराखंड डीजीपी और 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार 30 नवंबर 2023 को अपने पद से रिटायर हो गए। उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें शानदार विदाई दी। जिस पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड पुलिस के साथियों का हृदय से आभार, जो उन्होंने मुझे इतनी सम्मानजनक विदाई दी। उत्तराखंड पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार पर बैठाया और दोनों तरफ रस्सी बांधकर अपने हाथों से खींचा। इस तरह की विदाई बहुत कम पुलिस अधिकारियों को मिलती है।
देखें वीडियोएग्जिट पोल पर बोले दिग्विजय सिंह- कांग्रेस की सरकार बनेगी
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश एग्जिट पोल नतीजों के बारे में बोलते हुए कहा कि उनके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि वे बहुत अलग-अलग हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 130 से अधिक सीटें और स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोग परिवर्तन चाहते हैं जिसके लिए कांग्रेस को वोट मिलेंगे। यह लोग और यहां तक कि कांग्रेस के सबसे छोटे पार्टी कार्यकर्ता भी हैं जिन्होंने चुनाव लड़ा है। लोग शिवराज सिंह चौहान और उनके झूठे वादों से तंग आ चुके हैं।
पूरी खबर पढ़ेंVC की नियुक्ति के लिए राज्यपाल स्वतंत्र
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुरुवार को फैसला सुनाया कि विश्वविद्यालयों (Universities) के कुलाधिपति (Chancellors) के तौर पर राज्यपालों (Governors) को कुलपतियों (Vice-Chancellors) की नियुक्ति के लिए राज्य सरकारों से स्वतंत्र कार्य करना होगा और कन्नूर विश्वविद्यालय के वीसी की पुनर्नियुक्ति को रद्द कर दिया। इसे केरल सरकार द्वारा 'अनुचित हस्तक्षेप' करार दिया गया। एक फैसला जो किसी यूनिवर्सिटी के मामलों को कुलाधिपति के रूप में संचालित करने के लिए राज्यपाल को प्रदत्त स्वायत्त शक्तियों को भी रेखांकित किया।
पूरी खबर पढ़ेंनिर्वाचन आयोग जब भी चाहे जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने के लिए तैयार हैं- उपराज्यपाल सिन्हा
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि निर्वाचन आयोग जब भी विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश देगा, उनका प्रशासन केंद्र शासित प्रदेश में इसे कराने के लिए तैयार है। चुनावों के बारे में गलत सूचना फैलाने को लेकर कुछ खास राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने कहा कि वह सफलतापूर्वक विधानसभा चुनाव कराने के बाद ही जम्मू कश्मीर छोड़ेंगे। सिन्हा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि निर्वाचन आयोग ने जम्मू कश्मीर से इंतजाम के बारे में जो भी जानकारी मांगी थी, वह उसे सौंप दी गई है। मैं इस मंच से बताना चाहता हूं कि जब भी आयोग हमें कहेगा, जम्मू कश्मीर प्रशासन चुनाव कराने के लिए तैयार है।
केरल के पूर्व मंत्री पी सिराक जॉन का निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पी सिराक जॉन का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। पार्टी पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 90 वर्ष के थे। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। जॉन राज्य की पांचवीं, छठी और सातवीं केरल विधानसभा के सदस्य रहे।
सीएम हिमंत ने असम में 35770 छात्रों को स्कूटर बांटे
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने 12वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं और 75 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को बृहस्पतिवार को स्कूटर वितरित किए। साहित्यकार और भाषाविद् डॉ. बाणीकांत काकति की याद में 2023 स्थापित इस पुरस्कार योजना के तहत 35,770 छात्रों को दोपहिया वाहन बांटे गये। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धताओं में से एक रहा है।
कमलनाथ को एग्जिट पोल स्वीकार नहीं
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि जनता मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर मुहर लगाने के लिए तैयार है और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी करने वाले अधिकांश एग्जिट पोल से प्रभावित न हों। कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की ताकत हैं और यह आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि जनता ने आपके समर्थन में भारी मतदान किया है। कांग्रेस पार्टी तीन दिसंबर को जब वोटों की गिनती शुरू होगी तो जनता कांग्रेस सरकार पर मोहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि देश टेलीविजन से नहीं, विजन से चलता है।
पूरी खबर पढ़ेंUAE में मोदी-मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 दिसंबर को COP-28 के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई पहुंचे। वहां प्रवासी भारतीयों ने 'मोदी, मोदी' और 'अबकी बार मोदी सरकार' के नारे लगाए। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं COP-28 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दुबई पहुंचा। हम शिखर सम्मेलन की कार्यवाही की प्रतीक्षा कर रहे हैं जिसका उद्देश्य एक बेहतर ग्रह बनाना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी यूएई पहुंचे। हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और आंतरिक मंत्री शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। WCAS में अपनी भागीदारी के अलावा, प्रधानमंत्री वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
पूरी खबर पढ़ेंकश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन और स्कीइंग स्थल गुलमर्ग में गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में ताजा बर्फबारी हुई। बर्फ से लदे पहाड़ों, पेड़ों और बर्फ से सजी नंगी शाखाओं ने विभिन्न प्रकार के दर्शकों और पर्यटकों को आकर्षित किया। बारामूला में पेड़ों के काले काई वाले तनों पर गिरती बर्फ खूबसूरत मुलायम पत्तियों का अनुभव लेने के लिए हर कोने से पर्यटक पहुंचे। उन्हें अपने दोस्तों और परिवार के साथ तस्वीरें क्लिक करते देखा जा सकता है। जिससे उनकी यात्रा अविस्मरणीय हो गई है। उधर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा घाटी में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
देखें वीडियो