ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 6 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
US Congress को 2 बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे PM मोदी
US Congress PM Modi: मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। अमेरिकी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि मोदी भारत के भविष्य के बारे में अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे और दोनों देशों के सामने मौजूद वैश्विक चुनौतियों पर बोलेंगे, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: बटला हाउस में बॉक्स के अंदर दो बच्चों के मिले शव, इलाके में दहशत
Batla House: दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के जामिया नगर स्थित एक फैक्ट्री में लकड़ी के बक्से में 7 और 8 साल के दो बच्चों के शव मिले हैं। वे कल से लापता थे। पुलिस की जांच चल रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: दिल्ली से अमेरिका जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रूस डायवर्ट
Air India: मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि विमान मगादान में सुरक्षित उतर गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: सदमे में हैं बालासोर रेल हादसे में लोगों को बचाने वाले NDRF कर्मी
Odisha Rail Accident: ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण रेल हादसे ने लोगों को कभी न भरने वाले घाव दिए हैं। इसकी विभीषिका ने एनडीआरएफ के बचावकर्मियों को भी मानसिक रूप से प्रभावित किया है, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: नीतीश के PM उम्मीदवारी के सपनों पर कांग्रेस ने फेरा पानी?
Opposition Meeting Patna: कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने नीतीश कुमार के पीएम की उम्मीदवारी के सपनों पर पानी फेर दिया है, कांग्रेस विपक्षी दलों की एकता तो चाहती है, लेकिन नेतृत्व के सवाल पर वो कोई समझौता करने के मूड में नहीं है, खासकर कर्नाटक जीत के बाद, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: जानिए फाइनल मैच से पहले क्या कुछ बोले रोहित शर्मा
Rohit Sharma, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून (बुधवार) से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: साजिश या हादसा, सीबीआई जांच से उठेगा पर्दा
बालासोर ट्रेन हादसे में रेलवे को क्यों आ रही साजिश की बू, हादसा या कुछ और CBI जांच से उठेगा पर्दा पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: भागलपुर ब्रिज मामले में एक्शन
Bihar Bridge Collapse : एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर बड़ा एक्शन, पुल बनाने वाली कंपनी को नोटिस जारी पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: उत्तरकाशी में तनाव
उत्तरकाशी: खास समुदाय की दुकानों पर बनाया ब्लैक क्रास का निशान, शहर छोड़कर जाने को कहा, तनाव पढ़ें पूरी खबरजुलाई से बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी
केंद्र सरकार (Central Govt) की तरफ से कर्मचारियों को बहुत जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जुलाई का महीना आने से पहले ही महंगाई भत्ते (DA) और डीआर (DR) में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जाने लगी है। बता दें कि मार्च के आखिर में ही केंद्र सरकार ने डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था, जो साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 से लागू हो गया। अब जुलाई में फिर से डीए और डीआर में इजाफा हो सकता है। इस बार भी बढ़ोतरी 4 फीसदी हो सकती है। बताते चलें कि डीआर यानी महंगाई राहत पेंशनभोगियों को मिलती है, जबकि डीए कर्मचारियों को मिलता है। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: महंगाई भत्ते में हो सकता है इजाफा
जुलाई से बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, 46 फीसदी हो सकता है महंगाई भत्ता पढ़ें पूरी खबरCongress से नाता तोड़ 'नई उड़ान' भरेंगे Sachin Pilot?
राजस्थान में सियासी संकट के बीच टोंक से कांग्रेस के विधायक, पूर्व डिप्टी-सीएम और युवा नेता सचिन पायलट 11 को जून को कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। आपके प्रिय हिंदी समाचार चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' को इस बारे में मंगलवार (छह जून, 2023) सुबह सूत्रों ने बताया कि वह पहले पार्टी आलाकमान के फैसले का इंतजार करेंगे, जिसके बाद 11 तारीख को अपने निर्णय को लेकर कदम उठा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: 11 जून को पायलट कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Rajasthan में सियासी संकटः Congress से नाता तोड़ 'नई उड़ान' भरेंगे Sachin Pilot? 11 जून को अमल में आ सकता है यह प्लान पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: बृजभूषण सिंह का बयान दर्ज
पहलवान प्रदर्शन मामले में एक्शन, गोंडा में बृजभूषण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, बयान दर्ज किए पढ़ें पूरी खबरबालासोर हादसे के पीछे टीएमसी-सुवेंदु
बालासोर ट्रेन हादसे में आधिकारिक तौर पर 275 यात्रियों के मारे जाने की पुष्टि है। रेल मंत्रालय की तरफ से सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। करीब 51 घंटे बाद सोमवार को बाधित ट्रैक पर रेल सेवा बहाल होने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जो भी दोषी हों उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पूूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: 101 शवों की शिनाख्त नहीं
अभी भी 101 शवों की नहीं हो पाई शिनाख्त, अस्पतालों में 200 लोगों का इलाज जारी पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: अब्दुल्ला आजम मामले में सुनवाई
अब्दुल्ला आजम के जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े मामले में अदालत सुनवाई करने वाली है।आज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE:होंडा एलिवेट एसयूवी का प्रीमियर
होंडा एलिवेट एसयूवी का 6 जून को ग्लोबल प्रीमियर होने जा रहा है।आज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: अमेरिकी जेट क्रैश
अमेरिका का जेट विमान क्रैश हो गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जेट किसी रहस्यमयी विमान का पीछा कर रहा था।आज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: सूरीनाम में राष्ट्रपति का भव्य स्वागत
दो देशों के दौरे के पहले पड़ाव पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम में हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया गयाआज की ताजा खबर 6 जून 2023 LIVE: ओडिशा का दौरा करेंगी ममता
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मंगलवार को एक बार फिर ओडिशा का दौरा करेंगी।दिल्ली में शनिवार को बंद जैसे हालात! CP में नहीं खुलेंगे रेस्त्रां, दुकानें और ऑफिस; वर्चुअल तरीके से काम करेंगे कोर्ट
Bypoll Results 2026: बंगाल से असम तक BJP ने लहराया जीत का परचम, नंदीग्राम से नगांव तक चौंकाया, पीएम मोदी ने दी बधाई
CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत के दावे और ट्रेन से उतारे गए छात्र! पुलिसियां कार्रवाई पर फिर उठे सवाल; राजधानी में हलचल तेज
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर सात दिन में 27 FIR दर्ज, जानें किन चार धाराओं का सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
क्या 'वोट चोरी' के मुद्दे पर Rahul Gandhi ने खींच दी लंबी लकीर, दूसरी पार्टियां भी हुईं प्रदर्शन को मजबूर!
© 2026 Times Horizon Private Limited
