देश

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड-बिहार समेत इन राज्यों में आज होगी बारिश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 9, 2023, 08:46 AM IST

Aaj Ka Mausam: आज तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में अचानक बारिश हुई, जिससे शहर में तापमान गिर गया। वसंत कुंज, मुनिरका और नरेला सहित दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार तड़के हल्की बारिश हुई।

Image

आज देश के कई राज्यों में होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज से जी20 सम्मेलन शुरू होना है। सम्मलेन से पहले भीषण उमस का सामना कर रही दिल्ली को शनिवार को तब राहत मिली, जब कई इलाकों में तेज तो कहीं पर छिटपुट बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश की आशंका व्यक्त की है। दिल्ली के साथ-साथ उत्तराखंड और बिहार समेत कई राज्यों में आज बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बारिश

आज तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में अचानक बारिश हुई, जिससे शहर में तापमान गिर गया। वसंत कुंज, मुनिरका और नरेला सहित दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार तड़के हल्की बारिश हुई। बारिश से भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार और रविवार (10 सितंबर) को दोपहर में बारिश होने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बयान में कहा, आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मध्यप्रदेश का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के चार जिलो में शुक्रवार से अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 20 अन्य जिलों में इस अवधि के दौरान मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन दिन से मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा दर्ज की गई।

बिहार-उत्तराखंड में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो सकती है। जिसमें बिहार, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, सिक्कम, बंगाल जैसे राज्य शामिल है। कुछ राज्यों में तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना है.

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article