'नेताओं और पत्रकारों के फोन टैप हो रहे हैं?' आदित्य ठाकरे का आरोप, महाराष्ट्र की सियासत में मचा हड़कंप

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने नेताओं और पत्रकारों के फोन टैप किए जाने का आरोप लगाया है। जानिए उन्होंने क्या कहा और महाराष्ट्र में फोन टैपिंग का मुद्दा क्यों चर्चा में है।

शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं, सत्ताधारी गठबंधन के कुछ सदस्यों, मंत्रियों और पत्रकारों के फोन को अलग-अलग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके टैप या हैक किया जा रहा है।

aditya thakrey

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे

आदित्य ने पुणे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार को तय करना चाहिए कि ऐसी प्रणालियां आतंकवादियों और अपराधियों पर नजर रखने के लिए हैं या फिर राजनीतिक विरोधियों और यहां तक कि अपने ही साथियों को निशाना बनाने के लिए।

End of Feed