ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, महानदी बेसिन के गहरे समुद्र में ONGC को मिली गैस

यह डीपवॉटर अभियान 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा शुरू किया गया था। अभियान की शुरुआत महानदी बेसिन के गहरे अपतटीय क्षेत्र में MDW-28 (MN-DW18-1-H-D) कुएं की ड्रिलिंग के साथ हुई थी।

ONGC Discovers Gas in Mahanadi Basin: सरकारी तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) को महानदी बेसिन के गहरे समुद्री क्षेत्र में गैस की महत्वपूर्ण खोज मिली है। कंपनी ने बताया कि उसके मौजूदा डीपवॉटर अभियान के पहले कुएं MDW-28 से उत्साहजनक दर से गैस का प्रवाह हो रहा है और रिजर्वायर प्रेशर भी स्थिर एवं मजबूत बना हुआ है।

Mahanadi Basin

महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस।

बीते 25 जुलाई को शुरू हुआ था डीपवॉटर अभियान

यह डीपवॉटर अभियान 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा शुरू किया गया था। अभियान की शुरुआत महानदी बेसिन के गहरे अपतटीय क्षेत्र में MDW-28 (MN-DW18-1-H-D) कुएं की ड्रिलिंग के साथ हुई थी। यह पहल केंद्र सरकार के ‘समुद्र मंथन’ कार्यक्रम के तहत शुरू की गई थी।

End of Feed