विशाखापट्टनम में दर्दनाक हादसा, होमवर्क पर टीचर की पिटाई के बाद 6 साल के LKG छात्र की मौत

विशाखापत्तनम के एक स्कूल में LKG के छह साल के छात्र, प्रणय तेज की गिरकर मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि होमवर्क पूरा न करने पर एक टीचर ने उसे डांटा और मारा-पीटा था। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विशाखापत्तनम के एक स्कूल में छह साल के छात्र की मौत से परिवार वालों में गुस्सा है। उनका आरोप है कि होमवर्क पूरा न करने पर टीचर की डांट और कथित तौर पर थप्पड़ मारने के बाद वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।यह घटना विशाखापत्तनम के वन टाउन इलाके के लिटिल गार्डन स्कूल में हुई बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चा LKG में पढ़ता था और उसका नाम प्रणय तेज था।

LKG Student Dies

टीचर के थप्पड़ मारे जाने के बाद LKG के 6 साल के मासूम छात्र की मौत

'टीचर से डरने के कारण उसे हार्ट अटैक आया!'

हालांकि, आधिकारिक जांच से बच्चे की मौत की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में यह दावा किया जा रहा है कि टीचर से डरने के कारण उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, प्रणय तेज रोज़ की तरह स्कूल गया था, जहां होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने उसे कथित तौर पर डांटा था।

End of Feed