देश

Bihar New Trains: बिहार के समस्तीपुर, रक्सौल और दरभंगा के रेल यात्रियों को सौगात, वंदे भारत समेत ये नई ट्रेन होने वाली हैं शुरू

Bihar New Vande Bharat: बिहार से आने और जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है बताया जा रहा है कि जयनगर से नई दिल्ली और सहरसा से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।

Image

बिहार से आने और जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

KEY HIGHLIGHTS

  1. जयनगर से नई दिल्ली और सहरसा से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी
  2. रक्सौल और दरभंगा से दिल्ली के लिए एक-एक अमृत भारत ट्रेन का भी परिचालन होने की बात
  3. वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद जयनगर से दिल्ली जाने में पांच से छह घंटे समय की बचत होगी

Bihar New Vande Bharat & Amrit Bharat Train: ट्रेन संचालन को लेकर बिहार वासियों के लिए गुड न्यूज सामने आई है मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जयनगर से दिल्ली और सहरसा से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी वहीं इसके अलावा रक्सौल और दरभंगा से दिल्ली के लिए एक-एक अमृत भारत ट्रेन का भी परिचालन होने की बात कही जा रही है।

रेल प्रशासन के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है कहा जा रहा है कि इसी साल जून में इन स्टेशनों से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है, इसके लिए ट्रैक को ठीक किया जा रहा है और सभी चीजें दुरुस्त की जा रही हैं।

किराया करीब डेढ़ गुणा अधिक होने का अनुमान

ट्रेनों के रखरखाव बुनियादी ढांचे की व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद की जानी है वहीं ट्रेन का मेंटनेंस, सफाई और धुलाई वाशिंग पिट में होगी, वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद जयनगर से दिल्ली जाने में पांच से छह घंटे समय की बचत होगी अभी एक्सप्रेस ट्रेनें करीब 18 घंटे का समय लेती हैं। वंदे भारत से सफर में 12 से 13 घंटे का ही समय लगेगा पर इसका किराया करीब डेढ़ गुणा अधिक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

52 जनशताब्दी ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं

गौर हो कि पटना हावड़ा और पटना रांची सहित देश में इस समय 52 जनशताब्दी ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर-वलसाड सहित देश में कुल 137 श्रमिक ट्रेनें भी चल रही हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article