Mulayam Singh Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम में 82 साल की उम्र निधन हो गया। सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पिछले काफी वक्त से मुलायम सिंह यादव बीमार थे। देश के पूर्व रक्षामंत्री (Defence Minister) मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया था। 2 अक्टूबर से वो वेंटिलेटर पर थे। जब से मुलायम सिंह यादव अस्पताल में भर्ती हुए थे तब से लगातार उनके समर्थक और प्रशंसक उनकी बेहतर सेहत के लिए पूजा-प्रार्थना कर रहे थे। मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी (PM Modi) ने दुख जताया।
मुलायम सिंह ने रक्षा मंत्री के रूप में भी निभाई थी जिम्मेदारी
