Republic Day 2026: देश मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस, कर्तव्य पथ सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का होगा भव्य प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार भारत की आधुनिक सैन्य क्षमताओं और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का प्रभावशाली प्रदर्शन होगा। कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस और आकाश जैसी अत्याधुनिक हथियार प्रणालियां, गहन मारक क्षमता वाला ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट लॉन्चर सिस्टम और अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

देश पूरे उत्साह, गर्व और राष्ट्रभक्ति के माहौल में आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड इसकी सबसे बड़ी झलक होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस ऐतिहासिक समारोह का नेतृत्व करेंगी। परेड की शुरुआत पूर्वाह्न 10:30 बजे होगी और यह करीब 90 मिनट तक चलेगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य थीम ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ रखा गया है, जो देश की आजादी, एकता और राष्ट्रीय चेतना को समर्पित है।

देश मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस।

देश मना रहा 77वां गणतंत्र दिवस।

कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की सैन्य ताकत

गणतंत्र दिवस परेड में इस बार भारत की आधुनिक सैन्य क्षमताओं और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों का प्रभावशाली प्रदर्शन होगा। कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस और आकाश जैसी अत्याधुनिक हथियार प्रणालियां, गहन मारक क्षमता वाला ‘सूर्यास्त्र’ रॉकेट लॉन्चर सिस्टम और अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही हालिया अभियानों और रणनीतिक तैयारियों को दर्शाने वाले सैन्य प्लेटफॉर्म भी परेड का हिस्सा होंगे ।अधिकारियों के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल भी परेड में प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे देश की रक्षा तैयारियों और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुए प्रयासों की झलक मिलेगी।

पहली बार दिखेंगी नई सैन्य इकाइयां

इस वर्ष की परेड में कई नई और ऐतिहासिक पहल की जा रही हैं। पहली बार नवगठित ‘भैरव लाइट कमांडो’ बटालियन और शक्तिबन रेजिमेंट परेड में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा दुर्गम और सीमावर्ती इलाकों में सेना की भूमिका को दर्शाने के लिए ज़ांस्कर पोनी और बैक्ट्रियन ऊंट भी परेड में शामिल होंगे।

End of Feed