प. बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश, दार्जीलिंग में पुल ढहने और भूस्खलन से भारी तबाही, मलबे में दबकर 9 की मौत

मौसम विभाग ने रविवार सुबह तक दार्जीलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, इसलिए इस क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Darjeeling Rain: पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले में मिरिक में हुए भूस्खलन में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। जिले के कस्बों और पर्यटन स्थलों मिरिक और कुर्सियांग को जोड़ने वाला दुदिया आयरन ब्रिज भी ढह गया है। कर्सियांग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 110 पर स्थित हुसैन खोला से भी भारी बारिश के कारण भूस्खलन की खबर है। भूस्खलन ने गांवों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक सड़कों को कीचड़ में धंसा दिया है।

Rain bengal

प. बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश (File photo: PTI)

7 शव बाहर निकाले गए

दार्जिलिंग के दुधिया मिरिक इलाके में भूस्खलन की स्थिति पर दार्जिलिंग जिला पुलिस के कुर्सियांग के अतिरिक्त एसपी अभिषेक रॉय ने कहा कि मलबे से 7 शव पहले ही निकाले जा चुके हैं। हमें दो और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। उनके शवों को निकालने का काम भी किया जा रहा है। दार्जिलिंग जाने वाले कुर्सियांग रोड पर दिलाराम में भूस्खलन हुआ है वह सड़क अवरुद्ध है। गौरीशंकर में भूस्खलन के कारण रोहिणी रोड भी अवरुद्ध है...पनकाहाबरी रोड की हालत बेहद खराब है... तिनधारिया रोड अभी काम कर रही है। हम तीन से चार घंटे में तिनधारिया के रास्ते मिरिक में मौजूद सभी पर्यटकों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed