राजस्थान के जोधपुर में गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत, 49 घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 9, 2022, 01:31 PM IST

LPG Cylinder Blast In Jodhpur:​ राजस्थान के​ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री एवं जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस घटना में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार कराया जाए।

LPG Cylinder Blast In Jodhpur: राजस्थान (Rajasthan) में जोधपुर (Jodhpur) के एक घर में रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य लोग घायल हो गए। घर में विवाह समारोह के लिए लोग एकत्र हुए थे। उन्होंने कहा कि शेरगढ़ अनुमंडल के भुंगरा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर हुए इस विस्फोट के कारण मकान का एक हिस्सा भी गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से कुछ लोग 80 से 100 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।

जोधपुर (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कयाल ने बताया कि दूल्हे सुरेंद्र सिंह के घर मेहमान एकत्र हुए थे और उनके लिए खाना बन रहा था, तभी मकान के भंडार कक्ष में रखे एक सिलेंडर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई और विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास मौजूद अन्य मेहमान एवं ग्रामीण वहां पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

End of Feed