Bihar News: औरंगाबाद (Aurangabad) नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में शनिवार की अहले सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास मोहल्ले के ही अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पर्व (Chhath Puja) हो रहा था और परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग (Fire) ने घर के सिलिंडर (Cylinder Blast) को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गैस रिसने लगी और आग तेजी से फैलने लगा। जिसके बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई। मुहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपटें तेज हो गई।
30 से अधिक झुलसे
मोहल्ले वालों के द्वारा नगर थाने की पुलिस एवं दमकल की टीम को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस एवं दमकल की टीम आग बुझाने में लग गए। लेकिन आग धीरे-धीरे बढ़ता गया और अचानक घर मे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमे करीब 30 से अधिक लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया। देखते ही देखते सदर अस्पताल के लोगो की भीड़ जमा हो गयी।
कुछ घायलों की हालत गंभीर
घायलों में पुकिसकर्मी में महिला सिपाही प्रीति कुमारी, डीएपी अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद राव, जगलाल प्रसाद, ड्राइवर मो० मोज्ज्म एवं शाहगंज मुहल्ले के नगर परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के पंकज वर्मा, राजीव कुमार, मो० शाब्दिर, मो० असलम, सुदर्शन, अरियन गोस्वामी, मो० छोटू आलम, अनिल कुमार, शाहनवाज सहित करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमे से करीब 25 लोग के आसपास हालत गंभीर बताई जा रही है। कई लोगों को निजी नर्सिंग होम में भी भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
