INDIA Alliance Meeting: मंगलवार को दिल्ली में विपक्ष का महाजुटान, मीटिंग में शामिल होंगी 27 पार्टियां; सीट शेयरिंग पर बात

  • Reported by: रंजीता झा
  • Updated Dec 18, 2023, 07:54 PM IST

INDIA Alliance Meeting: विपक्ष की इस मीटिंग का सबसे बड़ा मुद्दा सीट बंटवारे का है। गठबंधन में शामिल ज्यादातर दल कांग्रेस पर ज्यादा सीटों छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। राजनीतिक परिस्थितियों के मुताबिक देखें तो कांग्रेस करीब 310 सीटों पर लड़ सकती है और करीब 233 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ सकती है।

INDIA Alliance Meeting: मिशन लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बाबत मंगलवार दिल्ली के होटल ताज में 27 विपक्षी पार्टियां जुटेंगी। सूत्रों के माने तो बैठक में लोकसभा चुनाव में सीटो के बंटवारे, सांझा घोषणापत्र और सांझा चुनावी रैलियों के स्थान को लेकर चर्चा होगी। बैठक का मुद्दा लोकसभा चुनाव के जीत हासिल करने का होगा, लेकिन निशाने पर कांग्रेस पार्टी भी रहेगी, क्योंकि हालिया दिनों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार और INDIA गठबंधन पार्टियों को कांग्रेस द्वारा तवज्जो नही देने का मुद्दा भी बैठक में उठाया जाएगा।

End of Feed