'नेताओं और पत्रकारों को जेल में ठूंसा, संविधान का गला घोंटा', आपातकाल की बरसी पर पीएम मोदी और सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला

Emergency: 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसे 'काला दिवस' और 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मना रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कई बड़े नेताओं ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। पढ़ें किसने क्या कहा?

Emergency: भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 की तारीख एक गहरे जख्म की तरह दर्ज है। यह वही दिन था जब देश में आपातकाल (June 25 1975 Emergency) लागू कर नागरिकों की आजादी और उनके अधिकारों को छीन लिया गया था।

bharat me aapatkal kyo lga

भाजपा मना रही 'संविधान हत्या दिवस' (फाइल फोटो)

आज इस घटना की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देश भर में इसे 'काला दिवस' और 'संविधान हत्या दिवस' (Samvidhan Hatya Diwas) के रूप में मना रही है। इसका मुख्य उद्देश्य आज की पीढ़ी को लोकतंत्र के महत्व को समझाना और उन सेनानियों को याद करना है जिन्होंने तानाशाही के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी।

End of Feed