‘संसद की सीढ़ियों’ से उठा सियासी तूफान: राहुल गांधी पर 200 पूर्व अफसरों का सवाल, माफी की मांग

पत्र में 12 मार्च की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया गया कि माननीय अध्यक्ष द्वारा संसद परिसर में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या विरोध पर रोक के बावजूद विपक्षी सांसदों ने निर्देशों की अनदेखी की।

Rahul Gandhi News: संसद परिसर में हाल की घटनाओं को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए 200 से अधिक सेवानिवृत्त नौकरशाहों और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने एक संयुक्त पत्र जारी किया है। पत्र में संसद की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की गई है।

‘संसद की सीढ़ियों’ से उठा सियासी तूफान: राहुल गांधी पर 200 पूर्व अफसरों का सवाल

‘संसद की सीढ़ियों’ से उठा सियासी तूफान: राहुल गांधी पर 200 पूर्व अफसरों का सवाल

पत्र में कहा गया है कि भारतीय संसद देश की संवैधानिक व्यवस्था का सर्वोच्च मंच है, जहां जनता की सामूहिक इच्छा अभिव्यक्त होती है और कानूनों का निर्माण किया जाता है। हस्ताक्षरकर्ताओं ने जोर देकर कहा कि संसद की गरिमा केवल परंपरा का विषय नहीं, बल्कि लोकतंत्र की संवैधानिक आत्मा का अनिवार्य हिस्सा है।

End of Feed