कर्नाटक में हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से 17 भैंसों की मौत

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 15, 2023, 03:46 PM IST

रेलवे पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी कांकानाड़ी स्टेशन से 'मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स' (एमसीएफ) की ओर जा रही थी, तभी यह घटना हुई।

Buffalo Killed in Karntaka: कर्नाटक के मेंगलुरु के जोकाटे अंगारगुंडी के पास रविवार की आधी रात को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से कुल 17 भैंसों की मौत हो गई। रेल पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। रेलवे पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालगाड़ी कांकानाड़ी स्टेशन से 'मैंगलोर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स' (एमसीएफ) की ओर जा रही थी, तभी यह घटना हुई।

Rail Track

मालगाड़ी की चपेट में आने से 17 भैंसों की मौत

सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंचे कादरी के अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने तीन भैंसों को बचाने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य करीब तीन घंटे तक चला। सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन की चपेट में आने के बाद खाई में गिरने से भैंसों की मौत हुई।

End of Feed