ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर और लाहौर में एक्टिव थे 11 SIM कार्ड, नेपाल के नागरिक की गिरफ्तारी से खुलासा!

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार नेपाली नागरिक ISI को भारतीय सिम कार्ड की सप्लाई करता था। खुलासा हुआ है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर और लाहौर में 11 SIM कार्ड एक्टिव थे।

Operation Sindoor: नेपाल में बड़े घटनाक्रम के बीच भारत में नेपाल का नागरिक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। इस नेपाली नागरिक को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बड़ा जासूसी मॉड्यूल पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार नेपाली नागरिक ISI को भारतीय सिम कार्ड की सप्लाई करता था। खुलासा हुआ है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर और लाहौर में 11 SIM कार्ड एक्टिव थे।

Operation sindoor

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में सक्रिय थे भारतीय SIM

16 सिम कार्ड खरीदे गए थे

सूत्रों के मुताबिक 16 सिम कार्ड खरीदे गए, जिनमें से 11 पाकिस्तान के बहावलपुर, लाहौर में व्हाट्सऐप पर एक्टिव मिले। आरोपी को यूएस वीजा का लालच देकर ISI एजेंट्स ने फंसाया था। सूत्रों के मुताबिक ISI हैंडलर के भी नेपाल में होने की खबर है।

End of Feed